असीम पोर्टल 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, (ASEEM Portal) एप्लीकेशन स्टेटस


ASEEM Portal Online | असीम पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | असीम पोर्टल एप्लीकेशन स्टेटस | Aseem Portal In Hindi


जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कोरोनावायरस महामारी के चलते हैं प्रवासी कामगार अपने-अपने राज्य लौट गए हैं। इस स्थिति में वह बेरोजगार हो गए हैं तथा कंपनियों के पास भी वर्क फोर्स की कमी हो गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर स्किल एम्पलाई एंप्लॉयर मैपिंग (ASEEM पोर्टल) लॉन्च किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से असीम पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि इस पोर्टल का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि। यदि आप असीम पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से जानना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

ASEEM Portal

Table of Contents

ASEEM Portal 2022

आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्पलाई एंपलॉयर मैपिंग या फिर असीम पोर्टल एक ऐसा प्लेटफार्म है जो एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा। जिस पर कुशल कर्मचारी तथा नियोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। जिसकी सहायता से कर्मचारी अपने लिए नौकरी ढूंढ सकते हैं और नियुक्त अपनी कंपनी के लिए कर्मचारी ढूंढ सकते हैं। ASEEM Portal भारत की स्किल एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री ने नेशनल स्किल एंप्लॉयमेंट कॉरपोरेशन के साथ मिलकर आरंभ किया है। इस पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार कंपनियों को कर्मचारी मुहैया कराएगी तथा कर्मचारियों को नौकरी मुहैया कराएगी। जिससे कि कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और नियोक्ताओं को लेबर शॉर्टेज की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स्वदेश स्किल कार्ड


क्यों आरंभ किया गया असीम पोर्टल ?

दोस्तों जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कोरोनावायरस महामारी के चलते पूरे देश में 24 मार्च को लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसके कारण बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गए थे और अपने राज्य वापस लौट गए थे। ऐसे में जब लॉकडाउन खुला तो कंपनियों को लेबर शॉर्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सरकार के पास दो रास्ते थे या तो वह अपने राज्य वापस लौटे मजदूरों को वापस बुलाएं या फिर कोई ऐसा प्लेटफार्म बनाएं जिसके माध्यम से यह लेबर शॉर्टेज गैप फील हो सके। इसलिए सरकार ने असीम पोर्टल आरंभ किया जोकि एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा। इस पोर्टल पर नियोक्ता तथा बेरोजगार प्रवासी मजदूर अपनी जानकारी अपलोड कर सकते हैं। जिसके माध्यम से कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार कर्मचारी ढूंढ पाएंगी तथा कर्मचारी अपने कौशल के हिसाब से रोजगार ढूंढ पाएंगे।

See also  YSR Aarogyasri Scheme 2022: Registration & Status, Hospital List, Benefits

Key Highlights of ASEEM Portal 2022

आर्टिकल किसके बारे मेंअसीम पोर्टल
आर्टिकल किसने लांच कियाभारत सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यसभी बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा नियोक्ता को कर्मचारी उपलब्ध कराना।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://smis.nsdcindia.org/
साल2022
योजना उपलब्ध है या नहींउपलब्ध है।

असीम पोर्टल का उद्देश्य

असीम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है तथा नियोक्ताओं की लेबर शॉर्टेज की समस्या का समाधान करना है। ASEEM Portal पर कर्मचारियों तथा नियोक्ता अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। जिसके माध्यम से कर्मचारियों को रोजगार आसानी से अपने कौशल के हिसाब से मिल जाएगा। उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए किसी दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा और कंपनियों को भी अपनी आवश्यकता अनुसार कर्मचारी मिल जाएंगे। जिससे उनका काम बिना रुकावट के चलता रहेगा।

 PM Mudra Loan Yojana

असीम पोर्टल कार्यान्वयन

असीम पोर्टल के माध्यम से सभी कर्मचारियों को नौकरी प्रदान करने का प्रयास किया जाता है। इस पोर्टल पर सर्वप्रथम मांग का एकत्रीकरण किया जाता है। जिससे कि यह पता लगाया जा सके की कितनी नौकरियों की आवश्यकता है। इसके पश्चात इस पोर्टल के माध्यम से नियुक्त नौकरी प्रदान करने के लिए पंजीकरण करवाते हैं जिससे यह पता लगाया जाता है कि कितनी नौकरियां उपलब्ध है। नौकरियों के हिसाब से सभी इच्छुक एवं पात्र कर्मचारियों को परीक्षण प्रदान किया जाता है जिससे कि वह नौकरी करने योग्य बन सके। इसके पश्चात उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाणीकरण प्रदान किया जाता है। यह सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारी का प्लेसमेंट नौकरी पर किया जाता है।

ASEEM Portal के लाभ तथा विशेषताएं

  • असीम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपने कौशल के हिसाब से नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।
  • असीम पोर्टल के माध्यम से नियुक्त अभी अपनी आवश्यकता के अनुसार लेबर फोर्स की कमी को पूरा कर पाएंगे।
  • ASEEM Portal पर अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों में आवेदन करवा लिया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से कंपनियों को पता चल पाएगा कि उनके आसपास कितना श्रम मौजूद है।
  • मजदूरों को भी यह पता चल पाएगा कि उनके आसपास कितने रोजगार के अवसर हैं।
  • इस पोर्टल पर 37 अलग-अलग सेक्टर के स्किल्ड मजदूरों को रोजगार दिए जाएंगे।
  • बेरोजगारी की दरों में कमी आएगी तथा लोगों को अपने ही राज्य में रोजगार का अवसर मिलेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी।
  • असीम पोर्टल को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने बेंगलुरु की एक कंपनी बेटर प्लेस के साथ मिलकर विकसित किया है।
  • असीम पोर्टल का गूगल प्ले स्टोर पर ऐप भी है।
  • इस पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से काम करता है।
  • असीम पोर्टल के माध्यम से लोगों के कौशल में विकास किया जाएगा।
  • ASEEM Portal 2022 पर उपलब्ध जानकारी सटीक होती है।
  • असीम पोर्टल के माध्यम से नौकरियां बिना किसी व्यक्तिगत भावनाओं या विचारों से प्रभावित हुए प्रदान की जाती हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रासंगिक और जल से जल नौकरियां प्राप्त की जा सकती हैं
  • असीम पोर्टल पर उपलब्ध नौकरियों की जानकारियां सुलभ होती हैं।
See also  Sarthi Parivahan Sewa: Apply Online Driving Licence @ parivahan.gov.in

ASEEM Portal आईटी आधारित इंटरफ़ेस

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं असीम पोर्टल एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस पोर्टल के लिए एक विशेष इंटरफेस तैयार किया गया है। असीम पोर्टल पर तीन प्रकार के आईटी आधारित इंटरफ़ेस शामिल है जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • नियोक्ता पोर्टल: नियोक्ता पोर्टल पर नियोक्ता ऑनबोर्डिंग, डिमांड एग्रीगेशन, उम्मीदवार चयन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।
  • डैशबोर्ड: डैशबोर्ड पर रिपोर्ट, टेंडर्स, एनालिटिक्स, हाईलाइट गैप्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।
  • उम्मीदवार आवेदन: इस इंटरफ़ेस के माध्यम से सभी उम्मीदवार अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं, स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं, नौकरी के सुझाव भी प्राप्त कर सकते हैं।

फ्री सिलाई मशीन योजना

सप्लाई मूवमेंट में राज्यों का योगदान

बिहार11%
उत्तर प्रदेश17%
आंध्र प्रदेश17%
आसाम13%
दिल्ली5%
उड़ीसा11%

ASEEM Portal Statistics

Demand6 lacs
Candidates12,400,000
Job Openings4.9 lacs
Employers1000+

असीम पोर्टल में आवेदन करने की पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज

  • वे सभी कंपनियां जो आवेदन करना चाहती हैं उन्हें सरकार द्वारा रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
  • वे सभी कंपनियां जो कर्मचारियों को काम पर रखेंगे उन्हें न्यूनतम सैलरी देना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • कर्मचारियों को यह भी बताना होगा कि पहले उन्हें क्या काम किया है या अब क्या काम करना चाहते हैं।

ASEEM Portal पर रजिस्टर्ड कंपनी की सूची

असीम पोर्टल पर 50 से भी ज्यादा कंपनी पंजीकृत है जिनमें से कुछ के नाम हमने आपको नीचे लिस्ट में दिए हैं

  • स्विगी
  •  ओला
  • उबर जोमैटो
  • युलू
  •  रैपीडो बाइक आदि

असीम पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप असीम पोर्टल पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

कर्मचारियों के लिए

  • सर्वप्रथम आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
असीम पोर्टल
  • अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा। जिस पर आपको फॉर कैंडिडेट की लिंक ढूंढ कर उस पर क्लिक करना होगा।
असीम पोर्टल
  • इसके बाद आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खुल जाएगा। जिसमें आपके सामने असीम बेटरप्लेस मोबाइल एप खुला कर आएगा। आपको इस ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • अब आपको असीम बेटरप्लेसब ऐप पर रजिस्ट्रेशन करवाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको समय-समय पर जिस भी काम के लिए आप ने रजिस्ट्रेशन कराया है उससे जुड़ी जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त होती रहेगी।

नियोक्ताओं के लिए

  • सर्वप्रथम आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा। जिस पर आपको फॉर एंप्लॉयर की लिंक ढूंढ कर उस पर क्लिक करना होगा।
ASEEM Portal
  • अब आपके सामने असीम पोर्टल रजिस्ट्रेशन पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको नीचे रजिस्टर नाउ के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे की कंपनी का नाम, कंपनी की प्रोफाइल, जॉब सेक्टर आदि को भरकर रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका असीम पोर्टल का रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
See also  यूपी निवेश मित्र क्या है: ऑनलाइन पंजीकरण, niveshmitra.up.nic.in रजिस्ट्रेशन

ASEEM Portal कैंडिडेट लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फॉर कैंडीडेट्स के लिंक पर क्लिक करना होगा।
कैंडिडेट लोगिन
  • इसके पश्चात आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खोल कर आएगा।
  • गूगल प्ले स्टोर पर आसीन पोर्टल का ऐप खुला होगा।
  • आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आसीम आप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
  • अब आपको यह ऐप खोलना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।

ट्रेनिंग पार्टनर्स के लिए पंजीकरण प्रक्रिया

  • आपको असीम पोर्टल की  आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा। होम पेज पर आपको ट्रेनिंग पार्टनर की लिंक को ढूंढ कर उसपर क्लिक करना होगा।
ASEEM Portal
  • आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आएगा जिस पर आपको नीचे स्क्रॉल करना होगा।
  • अब आपको रजिस्टर नाउ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नई विंडो खुल कर आएगी जिसमें आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आप को ध्यान से भरना होगा।
  • सभी पूछी गई जानकारी को भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

ट्रेनिंग पार्टनर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फॉर ट्रेनिंग पार्टनर्स के लिंक पर क्लिक करना होगा।
ASEEM Portal ट्रेनिंग पार्टनर लॉगइन
  • अब आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फोन में अपनी ईमेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार ट्रेनिंग पार्टनर लॉगइन कर पाएंगे।

ASEEM Portal Swades के लिए पंजीकरण प्रक्रिया

  • आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खोलकर आएगा। होम पेज पर आपको swades की लिंक को ढूंढ कर उसपर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने लॉगइन पेज खुल कर आएगा जिस पर आपको नीचे स्क्रॉल करना होगा।
  • अब आपको रजिस्टर नाउ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नई विंडो खुल कर आएगी जिसमें आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आप को ध्यान से भरना होगा।
  • सभी पूछी गई जानकारी को भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

असीम ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में असीम ऐप दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
  • आपको इस सूची में सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • असीम ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

गवर्नमेंट बॉडीज लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फॉर गवर्नमेंट बॉडीज के लिंक पर क्लिक करना होगा।
ASEEM Portal गवर्नमेंट बॉडीज लोगिन
  • इसके पश्चात आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको अपना ईमेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार गवर्नमेंट बॉडीज लॉगिन कर पाएंगे।

ASEEM Portal एंपलॉयर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फॉर एंपलॉयर्स के लिंक पर क्लिक करना होगा।
ASEEM Portal एंपलॉयर लॉगइन
  • इसके पश्चात आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपनी user-id तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एंपलॉयर लॉगइन कर पाएंगे।

ASEEM Portal इनसाइट्स देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको असीम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको साइन अप टू व्यू इन साइट्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इनसाइट्स
  • इसके पश्चात आपको अपना ईमेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप इनसाइट्स देख पाएंगे।