Chai Vikas Yojana 2024: चाय की खेती पर मिलेगी किसानों को 50 से 90% तक की सब्सिडी


चाय विकास योजना:-बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य में चाय की खेती करने वाले किसानो को लाभ प्रदान करने हेतु चाय विकास योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के किसानो को चाय की खेती करने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य में चाय की खेती का उत्पादन होगा और किसानो की आय में भी वृद्धि होगी। यदि आप बिहार राज्य के किसान है। और चाय विकास योजना के तहत आवेदन कर सब्सिडी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको चाय विकास योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बतायेगे। तो अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।


चाय विकास योजना 2024

Table of Contents

चाय विकास योजना 2024

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने राज्य में चाय की खेती करने वाले किसानो के लिए चाय विकास योजना का शुभारम्भ किया है। यह योजना किशनगंज जिले में चाय क्षेत्र के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य में चाय की खेती करने वाले किसानो को 50 से 90% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह सब्सिडी किसानो को दो किस्तों में 75:25 अनुपात के अनुसार दी जाएगी। जिसमे लाभार्थी किसानों को दो किस्त के रूप में पहले वर्ष में लगाए गए पौधे का 90% पौधा जीवित रहने की स्थिति में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति हेक्टेयर शेष देय  25% राशि का भुगतान किया जाएगा।

See also  एलआईसी कन्यादान पॉलिसी 2023: पंजीकरण फॉर्म, LIC Kanyadan Policy Details

इस योजना के तहत चाय की खेती के क्षेत्र विस्तार के लिए तथा पौधे की रोपण एवं सामग्री पर होने वाले खर्च स्वयं किसानों को वहन करना होगा। उसके बाद चाय की खेती करने वाले किसानों को इस योजना के तहत देय अनुदान राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।

इस योजना के तहत चाय का नया क्षेत्र विस्तार के लिए प्रति हेक्टेयर प्रति यूनिट लागत 4.94 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस पर किसानों को 50% (75:25) अनुदान मिलेगा। यानी राज्य सरकार द्वारा किसान को 2.47 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इससे किसानों को चाय के उत्पादन में मदद मिलेगी और उन्हें नई तकनीकों का लाभ भी होगा। इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु अधिक्कारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

West Bengal Bangla Shasya Bima Yojana

Key Highlights Chai Vikas Yojana 2024

योजना का नामChai Vikas Yojana
आरम्भ की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान
उद्देश्यचाय की खेती करने पर किसानो को प्रोत्साहित करना
राज्यबिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhorticulture.bihar.gov.in/

चाय विकास योजना 2024 का उद्देश्य

चाय विकास योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में चाय की खेती करने पर किसानो को प्रोत्साहित करना है। जिससे राज्य में चाय की खेती का उत्पादन होगा और किसानो की आय में भी वृद्धि होगी।

चाय विकास योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी

चाय विकास योजना के तहत मौजूदा चाय बागान एवं नये क्षेत्र के विस्तार एवं प्रबंधन के लिए इच्छुक किसानों को निम्नलिखित हाॅर्टिकल्चर यंत्रों को उपलब्ध कराया जायेगा। जो इस प्रकार है।

See also  Gujarat Vidhva Sahay Yojana 2023: વિધવા સહાય યોજના Application Form

प्रूनिंग मशीन

प्रूनिंग मशीन हेतु वास्तविक मूल्य का 50% या अधिकतम 60 हजार रूपये है। इच्छुक किसान जो न्यूनतम 5 एकड़(2 हेक्टेयर) में चाय की खेती कर रहे हों उन्हें दोनों में से जो कम होगी अनुदानित दर पर उपलब्ध करायी जायेगी। 

West Bengal Kanyashree Prakalpa 

मेकैनिकल हार्वेस्टर:-

मेकैनिकल हार्वेस्टर हेतु वास्तविक मूल्य का 50% या अधिकतम 50 पचास हजार रूपये है। इच्छुक किसान जो न्यूनतम 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) में चाय की खेती कर रहे हों उन्हें दोनों में से जो कम होगी अनुदानित दर पर उपलब्ध करायी जायेगी। 

लीफ कलेक्शन शेड मशीन

लीफ कलेक्शन शेड हेतु वास्तविक मूल्य का 5% या अधिकतम 37 हजार सौ रूपये है। इच्छुक किसान जो न्यूनतम 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) में चाय की खेती कर रहे हों उन्हें दोनों में से जो कम होगी अनुदानित दर पर उपलब्ध करायी जायेगी। 


प्लकिंग शियर

प्लकिंग शियर हेतु वास्तविक मूल्य का 50% या अधिकतम 11 ग्यारह हजार रूपये है। इच्छुक किसान जो न्यूनतम 5 एकड़ (2 हेक्टेयर) में चाय की खेती कर रहे हों उन्हें दोनों में से जो कम होगी अनुदानित दर पर उपलब्ध करायी जायेगी। 

लीफ कैरेज व्हेकिल

लीफ कैरेज व्हेकिल हेतु वास्तविक मूल्य का 50% या अधिकतम 7 लाख 50 हजार रूपये है। इच्छुक किसान जो न्यूनतम 10 एकड़ (4 हेक्टेयर) में चाय की खेती कर रहे हों उन्हें दोनों में से जो कम होगी अनुदानित दर पर उपलब्ध करायी जायेगी। 

WB Nijashree Housing Scheme

पॉवर स्प्रेयर मशीन तथा ब्रश कटर मशीन

पॉवर स्प्रेयर मशीन एवं ब्रश कटर मशीन को इच्छुक किसान अपने आवश्यकता के अनुसार कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत OFMAS पोर्टल पर आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं।

See also  Raksha Pension Shikayat Portal: शिकायत दर्ज करें, लॉगइन, स्टेटस चेक

प्लास्टिक क्रेट्स एवं नायलन

किसान भाई प्लास्टिक क्रेट्स एवं नायलन बैग अपने आवश्यकता के अनुसार मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत उद्यान निदेशालय के वेबसाईट पर आवेदन कर के प्राप्त कर सकते हैं।

Chai Vikas Yojana 2024 के लाभ

  • राज्य के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने राज्य में चाय की खेती करने वाले किसानो के लिए चाय विकास योजना का शुभारम्भ किया है।
  • सरकार द्वारा राज्य के किसानो को चाय की खेती करने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य में चाय की खेती करने वाले किसानो को 50 से 90% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत चाय की खेती के क्षेत्र विस्तार के लिए तथा पौधे की रोपण एवं सामग्री पर होने वाले खर्च स्वयं किसानों को वहन करना होगा।
  • इस योजना के तहत चाय का नया क्षेत्र विस्तार के लिए प्रति हेक्टेयर प्रति यूनिट लागत 4.94 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
  • राज्य सरकार द्वारा किसान को 2.47 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत राज्य में चाय की खेती का उत्पादन होगा और किसानो की आय में भी वृद्धि होगी।
  • इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु अधिक्कारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

चाय विकास योजना 2024 आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको चाय विकास योजना में जाकर आवेदन करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
Chai Vikas Yojana 2024 की आवेदन प्रक्रिया
  • उसके बाद आपको किसान का DBT पंजीकरण संख्या को दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Chai Vikas Yojana 2024 की आवेदन प्रक्रिया
  • उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
Chai Vikas Yojana 2024 की आवेदन प्रक्रिया
  • अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होग।
  • अब आपको एक रसीद दी जाएगी जिसको सुरक्षित रखना होगा।

Chai Vikas Yojana 2024 FAQs

चाय विकास योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

चाय विकास योजना को मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी के द्वारा शुरू किया गया है।

चाय विकास योजना 2024 का उद्देश्य क्या है ?

चाय विकास योजना का उद्देश्य राज्य में चाय की खेती करने पर किसानो को प्रोत्साहित करना है।