(रजिस्ट्रेशन) दिल्ली मजदूर सहायता योजना: कंस्ट्रक्शन मजदूर रू 5000 ऑनलाइन आवेदन


दिल्ली मजदूर सहायता योजना 2022 |  कंस्ट्रक्शन मजदूर रू 5000 ऑनलाइन आवेदन | दिल्ली मजदूर सहायता योजना फॉर्म | Delhi Majdur Sahayata Yojana Apply


दिल्ली मजदूर सहायता योजना को राज्य के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल जी के द्वारा कंस्ट्रक्शन मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लिए लॉन्च की गयी है | इस योजना के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों को 5000 रूपये की आर्थिक सहायता दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी | दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की बैठक में यह निर्णय किया गया है आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Delhi Majdur Sahayata Yojana से जुडी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया , पात्रता , दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

दिल्ली मजदूर सहायता योजना

Table of Contents

दिल्ली मजदूर सहायता योजना 2022

जैसे कि आप सभी जानते हैं दिल्ली में लॉकडाउन 2.0 की घोषणा कर दी गई है। यह लॉकडाउन 3 मई 2021 तक लागू किया जाएगा। इस लॉकडाउन के कारण श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इन्हीं समस्याओं का निवारण करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली मजदूर सहायता योजना संचालित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। Delhi Majdur Sahayata Yojana के लिए दिल्ली सरकार ने 100 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इस योजना के माध्यम से लगभग 2.11 लाख श्रमिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इस योजना की पहली किस्त की राशि पहले ही जारी कर दी गई थी तथा दूसरी किस्त की राशि 25 अप्रैल 2021 को जारी की गई है।

यह राशि 46.1 करोड़ रुपए की है। इस आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकार द्वारा श्रमिकों को तैयार भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह भोजन श्रमिक अपने जिला मुख्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। लगभग 150 केंद्रों पर यह भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।


दिल्ली लेबर कार्ड

23000 निर्माण श्रमिकों के खाते में वितरित की गई 11.6 करोड़ रुपए की राशि

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के द्वारा 11 अप्रैल 2022 को यह जानकारी प्रदान की गई है कि दिल्ली सरकार द्वारा सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ₹5000 का अनुदान देने का आरंभ कर दिया गया है। यह योजना दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए निर्माण प्रतिबंधित करने के कारण पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई थी। पिछले वर्ष नवंबर में दिल्ली में निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया था। आर्थिक नुकसान की भरपाई करने एवं निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने श्रमिकों को ₹5000 के अनुदान प्रदान करने की घोषणा की थी। जिसके लिए सरकार द्वारा तीन 350 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई थी।

  • दिल्ली मजदूर सहायता योजना के पहले चरण में दिल्ली भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत 492000 श्रमिको को 245 करोड़ की राशि प्रदान की गई थी। इस वर्ष होली पर 83000 श्रमिकों को 41.9 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। हाल ही में 23000 से अधिक निर्माण श्रमिकों को 11.6 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है। यह राशि श्रमिकों के खाते में दो दिवस के भीतर पहुंचा दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ 24 नवंबर 2021 से पहले निर्माण बोर्ड के साथ पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों को प्रदान किया जा रहा है। 23 मार्च 2022 तक बैंक संशोधन पूरा करने वाले प्रत्येक निर्माण श्रमिक को वर्तमान किस्त की राशि प्रदान की जाएगी। दिल्ली में लगभग 1.1 मिलियन निर्माण श्रमिक है जिसमे से 9 लाख श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत है। मुख्यमंत्री जी के द्वारा उन सभी श्रमिकों से निवेदन किया गया है कि वह अपना बैंक अपडेशन जल्द से जल्द कर लें और योजना का लाभ प्राप्त करें।
See also  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना 2022: Abhyudaya Yojana नि:शुल्क कोचिंग रजिस्ट्रेशन

Delhi Majdur Sahayata Yojana Highlights

योजना का नामदिल्ली मजदूर सहायता योजना
किसने आरंभ कीदिल्ली सरकार
लाभार्थीदिल्ली में रह रहे श्रमिक
उद्देश्यश्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटedistrict.delhigovt.nic.in
साल2022
दिल्ली मजदूर सहायता योजना

दिल्ली मजदूर सहायता योजना का उद्देश्य

जैसे की आप लोग जानते है कि पूरे देश में कोरोना वायरस का संक्रमण चल रहा है। जिसकी वजह से पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया गया है और कोरोना वायरस की बढ़ती समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 3 मई 2021 तक लॉक डाउन बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से मजदुर बहुत परेशान है। वह अपना जीवन यापन करने के लिए काम करने नहीं जा पा रहे है। इस समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने राज्य के मजदूरों के लिए दिल्ली मजदूर सहायता योजना को शुरू किया है | इस योजना के ज़रिये दिल्ली के कंस्ट्रक्शन मजदूरों को अपना भरण पोषण करने के लिए 5000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिससे कि वह अपनी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा कर सके |

83000 श्रमिको के खाते में वितरित की गई 5000 रुपए की राशि

होली के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा राजधानी के 83 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों को 41.9 करोड़ तक की सहायता राशि प्रदान की गई है। यह राशि सरकार द्वारा सीधे उनके खाते में भेजी गई है। लगभग 83183 निर्माण श्रमिकों के खाते में ₹5000 की अनुदान राशि भेजी गई है। रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी ना होने के कारण यह सहायता राशि नहीं मिल पाई थी। पिछले वर्ष वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया था। जिससे कि निर्माण श्रमिकों की आजीविका का साधन बंद हो गया था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों को ₹5000 की सहायता राशि प्रदान करने का ऐलान किया था। जिसके लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपए जारी किए थे। यह राशि सभी दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के अंतर्गत रजिस्टर्ड श्रमिकों को प्रदान की जाएगी। पहले सरकार द्वारा 4.92 लाख श्रमिकों को यह सहायता प्रदान की गई थी। रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात 83 हजार श्रमिकों को 41.9 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई। वह सभी श्रमिक जिन्होंने अपना पंजीकरण 24 नवंबर 2021 से पहले करवाया है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

See also  प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2022 PM Awas Yojana New List में नाम कैसे देखें

सूखे राशन की सुविधा सभी वर्ग के नागरिकों को

दिल्ली सरकार द्वारा सूखा राशन भी दिल्ली के सभी वर्ग के नागरिकों को उपलब्ध करवाए जाने की योजना बनाई जा रही है। इसकी प्रक्रिया जल्द दिल्ली सरकार द्वारा आरंभ की जाएगी। मई 2021 तथा जून 2021 में यह सूखा राशन लाभार्थियों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना का लाभ केवल राशन कार्ड धारी ही नहीं बल्कि वह लोग भी उठा सकते हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। सरकार द्वारा Majdur Sahayata Scheme की जानकारी भी जल्द सभी लाभार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। दिल्ली में रह रहे सभी नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Construction Workers Sahayata Scheme के लाभ

  • इस योजना का लाभ दिल्ली में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों को प्रदान किया जायेगा |
  • दिल्ली मजदूर सहायता योजना के अंतगत दिल्ली सरकार द्वारा कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले मजदूरों को 5000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
  • इस बार दिल्ली सरकार के अनुसार निर्माण श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग पोर्टल जारी किया जाएगा. जिसमें नए श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे |
  • दिल्ली सरकार द्वारा इस Delhi Majdur Sahayata Yojana के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी मजदूरों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |
  • निर्माण श्रमिकों के लिए एक ऑनलाइन पंजीकरण अभियान शुरू भी किया जाएगा |
  • सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • Delhi Majdur Sahayata Yojana के माध्यम से 2.11 लाख श्रमिकों को सीधे लाभ पहुंचेगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना की दूसरी किस्त की राशि 25 अप्रैल 2021 को जारी की गई।
  • सरकार द्वारा श्रमिकों को तैयार भोजन भी नजदीकी जिला मुख्यालय पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

दिल्ली मजदूर सहायता योजना की पात्रता

  • आवेदक दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • इस योजना के तहत राज्य में कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली मजदूरों को पात्र माना जायेगा |
  • आवेदक का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |

दिल्ली मजदूर सहायता योजना में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

दिल्ली मजदूर सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

यदि आप दिल्ली मजदूर सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको ई डिस्टिक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
दिल्ली मजदूर सहायता योजना
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको न्यू यूजर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
दिल्ली मजदूर सहायता योजना
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको डॉक्यूमेंट टाइप, डॉक्यूमेंट नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आएगा।
  • आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप दिल्ली मजदूर सहायता योजना में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
See also  PIK Nuksan Bharpai Form 2022: PIK Vima Yojana Online Registration

दिल्ली मजदूर सहायता योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी तहसील/सब डिवीजन ऑफिस जाना होगा।
  • अब आपको वहां से दिल्ली मजदूर सहायता योजना का पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आप कुछ पंजीकरण फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करने होंगे।
  • इसके पश्चात आपको यह फॉर्म तहसील या सबडिवीजन ऑफिस में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप दिल्ली मजदूर सहायता योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगे।

रजिस्टर्ड यूजर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर्ड यूजर लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Delhi Majdur Sahayata Yojana
  • अब आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप रजिस्टर्ड यूजर लॉगइन कर पाएंगे।

एप्लीकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई डिस्टिक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको ट्रेक योर एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Delhi Majdur Sahayata Yojana
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको डिपार्टमेंट तथा अप्लाइड फॉर का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, एप्लीकेंट नेम तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपनी एप्लीकेशन ट्रेक कर पाएंगे।

ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्टर ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
दिल्ली मजदूर सहायता योजना
  • इसके बाद आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि डिपार्टमेंट, नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एप्लीकेशन नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ग्रीवेंस दर्ज कर पाएंगे।

ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई डिस्टिक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको ट्रक ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
ग्रीवेंस स्टेटस चेक
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको ग्रीवेंस आईडी, मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ग्रीवेंस स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

डिपार्टमेंटल लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको डिपार्टमेंटल लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
डिपार्टमेंटल लोगिन
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप डिपार्टमेंटल लॉगिन कर पाएंगे।

मोबाइल सहायक लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई डिस्टिक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको मोबाइल सहायक लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
मोबाइल सहायक लोगिन
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मोबाइल सहायक लॉगिन कर पाएंगे।

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • नाम
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी
    • फीडबैक
    • कैप्चा कोड
  • इसके पश्चात आपको सबमिट टेबल पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप फीडबैक दे पाएंगे।

संपर्क विवरण

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको दिल्ली मजदूर सहायता योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप संपर्क विवरण के माध्यम से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। संपर्क विवरण कुछ इस प्रकार है।