e Sathi UP Login & Registration, ई साथी पोर्टल उत्तर प्रदेश पर आवेदन कैसे करें


e Sathi UP Registration, UP e Sathi Login @ edistrict.up.gov.in, उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आवेदन की स्थिति देखें


उत्तर प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक पोर्टल का आरंभ किया गया है। जिसका का नाम उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल है। UP e-Sathi Portal के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक किसी भी दस्तावेज को बनवाने या किसी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। यूपी सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य राज्य में डिजिटलकरण को बढ़ावा देना है। तथा एक ही स्थान पर सभी प्रकार के दस्तावेज ऑनलाइन बनवाने की सुविधा प्रदान करना है। ताकि राज्य के नागरिकों को किसी भी दस्तावेज एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने न पड़े। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से e Sathi UP Portal से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

e Sathi UP Portal 2023

UP e-Sathi Portal का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। इस पोर्टल को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सभी सरकारी सेवाओं को डिजिटल के माध्यम से प्रदान करना एवं डिजिटलीकरण से नागरिकों को जोड़ना है। ताकि राज्य के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही जगह पर उपलब्ध कराया जा सके। यूपी ई साथी पोर्टल के माध्यम से नागरि`क घर बैठे विभिन्न प्रमाण पत्र बनवाने के लिए, शिकायत दर्ज करने के लिए, जन वितरण प्रणाली, पेंशन, छात्रवृत्ति, लाइसेंस, खतौनी की नकल आदि से संबंधित सेवाएं प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर लॉगिन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अब नागरिकों को अलग-अलग दस्तावेज बनवाने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी सुविधाओं के लिए आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण

उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल Key Highlights

आर्टिकल का नामe Sathi UP
पोर्टल का नामe Sathi Uttar Pradesh
आरंभ किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://edistrict.up.gov.in/edistrictup/

UP e Sathi Portal का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश ई साथी पोर्टल को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्रदान करना है। ताकि राज्य के सभी नागरिक डिजिटल प्रक्रिया से जुड़कर अपने सभी आवश्यक कार्यों को पूरा कर सकें। और घर बैठे ही e-Sathi पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके। अब राज्य के नागरिकों को किसी भी योजनाओं में आवेदन करने, प्रमाण पत्र बनवाने और लाइसेंस बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। घर बैठे ही राज्य के सभी नागरिक इस पोर्टल पर आवेदन कर अपने सभी प्रमाण पत्र एवं योजनाओं एवं लाइसेंस आदि की जानकारी प्राप्त कर स्वयं आवेदन कर सकेंगे। यूपी ई साथी पोर्टल के माध्यम से कार्यों में तेजी आएगी और साथ ही डिजिटल माध्यम से उनके कार्यों में भी पारदर्शिता लाई जा सकेगी।

यूपी निवेश मित्र पोर्टल 

e Sathi UP के लाभ एवं विशेषताएं

  • UP e-Sathi Portal की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवाओं को एक ही स्थान पर डिजिटल के माध्यम से प्रदान करने के लिए की गई है।
  • इस पोर्टल का उपयोग राज्य के सभी नागरिक महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र, लाइसेंस, योजनाओं आदि के लिए कर सकते हैं।
  • राज्य के नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत करके सभी सरकारी योजनाओं, सेवाओं आदि की जानकारी प्राप्त करने के साथ अपने दस्तावेजों को बनवाने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
  • UP e-Sathi पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को अपना पंजीकरण करना होगा।
  • e-Sathi पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।
  • डिजिटल माध्यम से राज्य में चल रहे सभी कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
  • इसके अलावा किसी भी तरह की धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकेगा।
  • e -Sathi Portal पर नागरिक अपने सभी तरह के प्रमाणपत्रों आय, जन्म, मृत्यु, जाति प्रमाण पत्रों के अलावा अनुदान पेंशन, छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध होने से बिना किसी परेशानी के नागरिकों के कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे।

उत्तर प्रदेश साथी पोर्टल के लिए पात्रता

  • UP e-Sathi Portal पर आवेदन करने के लिए आवेदक को यूपी का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस पोर्टल पर केवल उत्तर प्रदेश के नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक जिस भी सेवा का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उसके लिए आवेदक के पास सभी दस्तावेज होने चाहिए।

यूपी साथी पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन


e Sathi UP Portal पर पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको e District Uttar Pradesh की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
e Sathi UP Portal
  • होम पेज पर आपको सिटीजन लॉगिन (ई साथी) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
e Sathi UP Portal
  • अब आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण? के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन पंजीकरण करने हेतु प्रपत्र खुल जाएगा।
  • अब आपको इस प्रपत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
e Sathi UP Portal
  • जैसे लॉगिन आईडी, आवेदक का नाम, जन्मतिथि, लिंग, आवासीय पता, पिन कोड, जिला, मोबाइल नंबर, मेल आईडी एवं सुरक्षा कोड।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जो आपका पासवर्ड होगा।
  • अब आपको लॉगिन पेज पर जाकर यूजर नेम और OTP तथा सुरक्षा कोड दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना नया पासवर्ड बनाना होगा।
  • पासवर्ड बनाने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

UP e Sathi Login करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको e District Uttar Pradesh की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको ई डिस्ट्रिक्ट लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Login to e District फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में लॉगिन टाइप का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आप को दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक ई डिस्टिक उत्तर प्रदेश पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको e District Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना Application Number मांगे गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
आवेदन की स्थिति
  • इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
  • इस तरह आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

See also  एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना 2023: Ladli Laxmi Yojana MP Online Form