Jamin Ka Kewala Kaise Nikale | बिहार में पुरानी जमीन का केवाला कैसे निकाले


Jamin Ka Kewala Kaise Nikale Online | बिहार में जमीन के पुराने दस्तावेज कैसे देखें एवं केवाला कैसे निकालें, Bihar Jamin Ka Kewala Download


अक्सर ऐसा होता है कि दादा परदादा के समय से चल रहे जमीन के दस्तावेज लोग संभाल के नहीं रख पाते हैं। सामान्यतय या तो वह फट जाते हैं या ज्यादा समय से रखे रहने के कारण दस्तावेजों की लिखावट मिट जाती है। लेकिन अब ऐसी कोई समस्या नहीं होगी। क्योंकि बिहार सरकार द्वारा भूमि जानकारी बिहार ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। बिहार के नागरिक किसी भी Jamin Ka Kewala 1940 से वर्तमान तक का केवला निकाल सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे बिहार जमीन का केवला ऑनलाइन देख एवं निकाल सकते हैं। अगर आप भी बिहार के नागरिक हैं और अपनी जमीन का केवाला ऑनलाइन देखना चाहते हैं या डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार जमीन का केवला से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप भी अपनी पुरानी से पुरानी जमीन के दस्तावेज आसानी से देख सके।

Bihar Jamin Ka Kewala

जमीन से जुड़ी जानकारी और पुराने से पुराने दस्तावेज निकालने के लिए बिहार सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की गई है। जिसका नाम भूमि जानकारी बिहार है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक (केवला) किसी भी पुरानी से पुरानी जमीन के दस्तावेज एवं जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। केवला का अर्थ है, वह दस्तावेज जो हम किसी भी जमीन को खरीदने और बेचने से पहले इस्तेमाल करते हैं उसे केवला कहा जाता है। 1940 से अभी तक बिहार की किसी भी जमीन का केवाला निकाल सकते हैं। पुराने से पुराने दस्तावेज खोजने के लिए बिहार के नागरिकों को किसी भी मेहनत एवं परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 25 साल से भी ज्यादा पुराने दस्तावेजों को आप आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से निकाल सकते हैं। इसके अलावा कहीं से भी किसी भी प्रदेश में बैठे बिहार भूमि जानकारी पोर्टल के माध्यम से अपनी पुरानी से पुरानी भूमि के दस्तावेजों को प्राप्त कर सकते हैं।

See also  |रजिस्ट्रेशन| झारखण्ड विवाह पंजीकरण: Marriage Registration, ऑनलाइन प्रमाण पत्र

Bihar Apna Khata


बिहार जमीन का केवाला Key Highlights

आर्टिकल का नामBihar Jamin Ka Kewala
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन पुराने कागजात उपलब्ध कराना  
साल2022
राज्यबिहार
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttp://bhumijankari.bihar.gov.in/

Bihar Jamin Ka Kewala का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा भूमि जानकारी बिहार ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को किसी भी जमीन का केवला ऑनलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराना है। अब कोई भी नागरिक आसानी से घर बैठे ऑनलाइन जमीन के पुराने से पुराने कागजात प्राप्त कर सकते हैं। अब नागरिकों को किसी भी जमीन के कागजात को देखने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय तहसील के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। बिहार के नागरिक 1940 से वर्तमान समय का केवला ऑनलाइन देख एवं निकाल निकाल सकते हैं।

भू नक्शा बिहार

केवाला निकालने के लिए दी जाने वाली जानकारी

  • रजिस्ट्रेशन ऑफिस
  • प्रॉपर्टी लोकेशन
  • मौजा
  • तिथि
  • सर्किल
  • प्रॉपर्टी नंबर
  • पार्टी का नाम
  • क्षेत्र
  • पिता/पति का नाम
  • प्लाट नंबर
  • सीरियल नंबर
  • लैंड टाइप
  • लैंड वैल्यू ऑनलाइन पुराने

Bihar Jamin Ka Kewala Online Kaise Nikale

  • सबसे पहले आपको भूमि जानकारी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको काफी सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
Bihar Jamin Ka Kewala
  • आपको View Registered Document के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको सभी पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
Bihar Jamin Ka Kewala
  • लेकिन आपको पहले ऊपर दिए गए तीन ऑप्शन Online Registration (2016 To Till Date), Post Computerisation (2006 To 2015), और Pre (Before 2005) मे से आप जिस वर्ष के दस्तावेज निकालना चाहते हैं आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Registration Office, Property Location, Circle, Mauja का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको सीरियल नंबर, डीड नंबर, पार्टी नाम, फादर/हसबैंड नाम, खाता नंबर, प्लॉट नंबर, लैंड वैल्यू एवं लैंड टाइप का चुनाव करके दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आप की जमीन संबंधी विवरण आ जाएगा।
  • आप अपनी जमीन संबंधी विवरण का प्रिंट निकालकर इसे अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप की जमीन का केवला ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
See also  CSC Digital Seva: अपना डिजिटल सेवा केंद्र पंजीकरण, New CSC ID, सीएससी रजिस्ट्रेशन

Web कॉपी कैसे निकाले

  • सबसे पहले आपको भूमि जानकारी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको View Web Copy (WC) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Web कॉपी
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में पहले आपको Serial No. दर्ज करना होगा।
Web कॉपी
  • उसके बाद आपको ड्रॉप बॉक्स में Registration Office और Registration Year का चयन करना होगा।
  • अब आपको Search Web Copy के ऑप्शन पर करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आप की प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट की कॉपी आ जाएगी।
  • आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और इसका प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।