मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना: ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण Jeevan Shakti Yojana

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन | जीवन शक्ति योजना क्या है | MP Jeevan Shakti Yojana Apply Online | जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

आज हम आपको मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत शहरी बेरोजगार महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर ₹11 प्रति मास्क की दर से राज्य सरकार को बेच सकेंगी। इससे उनके परिवार की एक तरह से आर्थिक सहायता ही होगी और लोगों को सस्ते दर पर मास्क भी मिल जाएंगे। जिससे प्रदेश वासियों को कोरोना वायरस से लड़ने में आसानी होगी। यह मास्क ना केवल कोरोनावायरस के इंफेक्शन को फैलने से बचाएगा वही इससे लोगों का जीवन भी सुरक्षित होगा और इसके साथ ही घर बैठी बेरोजगार महिलाओं को रोजगार भी मिल जाएगा।

जीवन शक्ति योजना क्या है ?- Jeevan Shakti Yojana

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 अप्रैल 2020 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवन शक्ति योजना की घोषणा की इस योजना के अंतर्गत शहर में रहने वाली बेरोजगार महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा जिसमें उधमी महिलाएं मास्क सीकर सीधे प्रदेश सरकार को बेचेंगी और प्रदेश सरकार ₹11 प्रति मास्क की दर से भुगतान करेगी। भुगतान की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इससे कोरोना वायरस के इंफेक्शन से जूझ रहे  प्रदेश की जनता को जागरूक भी किया जा सकेगा और प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत भी हो सकेंगी।

प्रसूति सहायता योजना 

Jeevan Shakti Yojana Apply

इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रदेश की गरीब महिलाओं को इस योजना के ऑफिशल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो एक ऑनलाइन प्रक्रिया है रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उधमी महिलाओं को इस पोर्टल का एक user-id और पासवर्ड दे दिया जाएगा जो उनके बैंक अकाउंट खाते से लिंक होगा इसके बाद प्रदेश की शहरी महिलाएं मास्क बनाकर राज्य सरकार को बेच सकेंगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति तो सुधरेगी ही साथ ही प्रदेश के लोगों को सस्ते मास्क भी उपलब्ध हो जाएंगे।

See also  सहज जन सेवा केंद्र: MP Sahaj ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, Sahaj Portal टोल फ्री नंबर

Jeevan Shakti Yojana Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना मध्यप्रदेश
इनके द्वारा शुरू की गयीमध्य प्रदेश सरकार
विभागउद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश
आरंभ तिथि25 अप्रैल सन 2020
उद्देश्यशहरी महिलाओं की बेरोजगारी दूर करना
लाभार्थीराज्य की महिलाये
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइटhttp://maskupmp.mp.gov.in/index

जीवन शक्ति योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य कोरोना संकट में शहरी बेरोजगार महिलाओं के लिए रोजगार उत्पन्न कराना है। क्योंकि कोरोनावायरस लाॅक डाउन संकट के चलते रोजगार बिल्कुल बंद हो गया है और लोगों के सामने खाने पीने की समस्या खड़ी हो गई है इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना को आरंभ किया है ताकि प्रदेश की बेरोजगारी को दूर किया जा सके। इस योजना के अंतर्गत उद्यमी महिलाएं इसके पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और उसके बाद मास्क बनाने का कार्य शुरू करें मास्क प्रदेश सरकार खुद खरीदेगी और एक मास्क के बदले उधमी महिला को ₹11 दिए जाएंगे है पैसे सीधे उसके अकाउंट में आएंगे।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना

MP Jeevan Shakti Yojana के लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत शहरी बेरोजगार महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर ₹11 प्रति मास्क की दर से राज्य सरकार को बेच सकेंगी |
  • यह मास्क बेच कर महिलाओ को रोजगार मिलेगा और वह अच्छी आमदनी अर्जित कर पायेगी |
  • यह मास्क ना केवल कोरोनावायरस के इंफेक्शन को फैलने से बचाएगा वही इससे लोगों का जीवन भी सुरक्षित होगा |
  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की गरीब बेरोजगार महिलाओ को प्रदान किया जायेगा |
  • जीवन शक्ति योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य की बेरोजगार महिलाओ को ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
  • इस योजना के तहत राज्य की महिलाएं जितने भी मास्क बनाएंगी वे सारे मास्क सरकार खरीदेगी. राज्य सरकार इन मास्क को खरीदने के बदले महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देगी |
  • यह योजना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार की है, इसलिए इसका फायदा केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा. शहर में रहने वाली महिलाओं को प्रमुखता दी गई है. इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास आधार नंबर और बैंक खाता जरूर होना चाहिए |
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं हेल्पलाइन या वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं. रजिस्ट्रेशन या कोई और जानकारी के लिए आप मास्क हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल कर सकते हैं |
  • जीवन शक्ति योजना में अब तक 10,000 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. और अब तक 5 लाख मास्क तैयार हो चुके हैं |
See also  मध्य प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल शिकायत कैसे करे? | MP jansunwai Portal Complaint 2022

जीवन शक्ति योजना के लिए पात्रता

  • महिलाओं का मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
  • शहरी महिला होना अनिवार्य है।
  • महिलाओं को पास सिलाई मशीन होना अनिवार्य है।
  • कपड़े सीने आना चाहिए। ताकि अच्छे मास्क सी सकें।
  • बैंक अकाउंट होना अनिवार्य।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।

  • इसके लिए सबसे पहले जीवन शक्ति योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा लिंक यह है
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस पोर्टल का होम पेज खुलकर आएगा।
  • इस पर आपको ‘महिला उद्यमी पंजीयन करें‘ का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक फोर्म खुल कर आएगा उस पर सबसे पहले फोन नंबर लिखने का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखें।

  • मोबाइल नंबर लिखने के बाद इसी मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी लिखकर अपना अकाउंट वेरीफाई करना है।
  • अब आधार कार्ड संख्या लिखनी है।
  • इसके बाद महिला उद्यमी को अपना नाम, पति का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता, और अपना वार्ड क्रमांक लिखना है।
  • इसके बाद महिला उद्यमी को अपनी क्षमता का विवरण यानी की प्रति माह कितने मास्क बना सकती हैं लिखना पड़ेगा।
  • अब बैंक खाते से संबंधित सभी जानकारी भरनी होगी जैसे बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि।
  • सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • फोर्म के अंत में सत्यापन की घोषणा करनी होती है यह कि मेरे द्वारा जो भी जानकारी दी गई है वह सब सत्य है और जानकारी गलत होने पर मेरा रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा सकता है इसके बाद “आई एक्सेप्ट” के निशान पर क्लिक करके सबमिट बटन दबाना होगा।
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपके फोन नंबर पर s.m.s. द्वारा इस पोर्टल की आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा।
See also  Ladli Behna Yojana Payment Status Check 2023 ऐसे पता करे ऑनलाइन

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

स्वयंसेवी व्यक्तियों /संस्थाओ की सूची कैसे देखे ?

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर आपको स्वयं व्यक्तियों /संस्थाओ की सूची का ऑप्शन दिखाई देगा।

  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको स्वयंसेवी व्यक्तियों /संस्थाओ की सूची खुलकर आ जाएगी।

नोडल अधिकारियों की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको नोडल अधिकारियों की सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने निम्नलिखित दो प्रकार के नोडल अधिकारियों की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इसके पश्चाताप को अपने जिले का चयन करना होगा।
  • अब आप को खोजें के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको डैशबोर्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।
  • आप इस डैशबोर्ड में से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

  • पंजीकरण में कोई परेशानी होने पर आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0755 – 2700800 पर कॉल भी कर सकते हैं कॉल करने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है।