Ladli Behna Yojana Camp के माध्यम से होगा आवेदन, जिलेवार कैंप सूची देखें


Ladli Behna Yojana Camp List Check Online 2023, लाडली बहना योजना कैंप कब लगाए जाएंगे, आवेदन कैसे होगा, Form Download, District Wise List देखें


मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं और बहनों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाडली बहना योजना को 5 मार्च 2023 को शुरू किया गया है। लाडली बहना योजना के तहत विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता बहनों को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु  मार्च से आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। जिसके लिए सरकार द्वारा शहरों एवं गांवों में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। लाडली बहना योजना के तहत सरकार द्वारा एक करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए 8000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। अगर आप भी मध्य प्रदेश की महिला है और इस योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करना चाहती है। तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Ladli Behna Yojana Camp 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 

Ladli Behna Yojana Camp 2023

Ladli Behna Yojana Camp 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को भोपाल के जंबूरी मैदान में बहनों का पूजन कर लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया गया है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि पात्र महिलाओं को प्रदान की जाएगी। Ladli Behna Yojana के माध्यम से प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि की जाएगी। इस आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए बहनों को लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद ही फॉर्म सत्यापित होने पर सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। Ladli Behna Yojana 2023 के तहत आवेदन करने हेतु 25 मार्च 2023 से ग्राम पंचायत, वार्ड और आंगनवाड़ी केंद्रों में कैंप लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे। फॉर्म के सत्यापित होने के बाद 10 जून 2023 से हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता राशि आना आरंभ हो जाएगी। यह आर्थिक सहायता राशि हर महीने की 10 तारीख को राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

लाडली बहना योजना फॉर्म कैसे भरें

लाडली बहना योजना कैंप 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नाम  Ladli Behna Yojana Camp
योजना का नाम  लाडली बहना योजना
शुरू की गई  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी  राज्य की महिलाएं
उद्देश्य  महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
योजना का बजट  8000 करोड़ रुपए
लाभ1 करोड़ महिलाओं को  
राज्य  मध्य प्रदेश
साल  2023
आवेदन फॉर्मकैंपो के माध्यम से भरवाए जाएंगे।  

Ladli Behna Yojana का उद्देश्य

लाडली बहना योजना कैंप 2023 का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने हेतु हर शहरों एवं गांवों में कैंप लगाकर फॉर्म भरवाना है। ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने नजदीकी कैंप जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सके। महिलाओं को इस योजना के माध्यम से हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य की महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपना जीवन यापन अच्छे से व्यतीत कर सकेंगी। तथा उन्हें अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी अन्य पर निर्भर न रहना पड़े। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा करोड़ों महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी। साथ ही राज्य में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू हो सकेगा।

MP Vikas Yatra

राज्य के हर शहरों एवं गांवों में Ladli Behna Yojana Camp लगाए जाएंगे

लाडली बहना योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए महिलाओं को कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कहा गया है कि सभी शहरों के हर वार्ड में आवेदन फॉर्म भरने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी कैंप लगाकर गांव में महिलाओं के आवेदन फॉर्म भरेंगे। आवश्यकता पड़ने पर एक गांव में चार-चार कैंप लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिलाओं को पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। वह अपने नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सकेगी।


आवेदन करने के लिए कई दिनों तक कैंप लगाए जाएंगे

लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कैंप लगाए जाने से पहले सूचना दी जाएगी कि किस तारीख को योजना के आवेदन के लिए कैंप लगाया जाएगा। सूचना प्राप्त करने पर ही निर्धारित अवधि पर कैंप लगाए जाएंगे। कैंप की तारीख निर्धारित होने से महिलाएं आसानी से फॉर्म भरवा सकेगी। राज्य सरकार द्वारा अभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने का काम किया जा रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता भी बहनों को फॉर्म भरने में सहायता करेंगे। उनको भी इस योजना को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य की सभी बहनों को लाभ प्रदान करने के लिए गांवों में तब तक कैंप लगाए जाएंगे। जब तक कि आवेदन फॉर्म जमा नहीं हो जाते। इसलिए जितने दिन जरूरत होगी। उतने दिन कैंप लगाए जाएंगे। ऐसे में अफरा-तफरी का माहौल भी नहीं होगा। 

Ladli Behna Yojana Camp के फायदे

  • लाडली बहना योजना के तहत सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि पात्र महिलाओं को प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत सभी शहरों के हर वार्ड में कैंप लगाए जाने से महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकेगी।
  • Ladli Behna Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए बहनों को कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • प्रत्येक गांव तथा वार्ड में कर्मचारियों की टीम कैंप लगाएगी।
  • इन कैंपो में बैठकर ही महिलाओं का आवेदन फॉर्म भरवाया जाएगा।
  • महिलाओं कैंपों में जाने से पहले अपने साथ जरूरी दस्तावेजों को ले जाना होगा। 
  • 25 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक ग्राम पंचायत वार्ड और आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे। ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने नजदीकी कैंप जाकर आवेदन फॉर्म भरवा सके।
  • लाडली बहना योजना को विशेष रूप से विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत 15 मार्च से 30 अप्रैल 2023 तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। जिसके बाद पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 1 मई 2023 को जारी की जाएगी।
  • Ladli Behna Yojana के लिए 1 से 15 मई तक अंतिम सूची पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी।
  • 16 से 30 मई तक लाडली बहना योजना आवेदन फॉर्म के लिए आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।
  • इसके बाद पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची 31 मई को जारी की जाएगी। और 10 जून 2023 से लाडली बहना योजना के लिए बहनों के बैंक खातों में राशि का वितरण आरंभ हो जाएगा।
  • राज्य की महिलाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर अपना जीवन यापन अच्छे से व्यतीत कर सकें। 
  • अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए महिलाओं को किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना होगा।
  • राज्य सरकार  द्वारा लाडली बहना योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। 

Ladli Behna Yojana Guidelines 

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता

  • लाडली बहना योजना आवेदन करने हेतु केवल मध्यप्रदेश की बहनें ही पात्र होगी।
  • सभी वर्ग एवं जाति की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • Ladli Behna Yojana के अंतर्गत आवेदन करने हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • आवेदक महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • वे महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती जो इनकम टैक्स देती है।
  • सरकारी कर्मचारियों के परिवार की महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी। 

आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

Ladli Behna Yojana Camp 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कैंप जाना होगा।
  • आपको कैंप में जाने से पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपने साथ ले जाना होगा।
  • कैंप में उपस्थित कर्मचारियों की टीम द्वारा वहीं बैठकर आपका फॉर्म भरवाया जाएगा।
  • कर्मचारियों द्वारा आपसे आवश्यक दस्तावेजों को प्राप्त किया जाएगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर आपका फॉर्म भर दिया जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म के सत्यापित होने के बाद 10 जून से आपके बैंक खाते में लाडली बहना योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता राशि आना शुरू हो जाएगी।

See also  AP Ration Card Status Enquiry 2023: Check Online/ by Aadhar Number