Maharashtra Ration Card List 2023 कैसे चेक करें, महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट


Maharashtra Ration Card List Online Check @ mahafood.gov.in, महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची में नाम कैसे देखें, District Wise APL, BPL List, महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट Pdf Download


महाराष्ट्र राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार घर बैठे राशन कार्ड की सूची में अपना नाम देख सकते हैं। क्योंकि खाद रसद विभाग द्वारा महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट अब ऑनलाइन जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था महाराष्ट्र शासन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम देख सकते हैं। आप अपने पूरे परिवार का नाम अधिकारिक वेबसाइट mahafood.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जिन लोगों का नाम सूची में होगा उन्हें राज्य सरकार की ओर से योजनाओं में सम्मिलित होने का लाभ प्राप्त होगा। और सरकारी राशन की दुकानों से कम दामों में राशन मुहैया किया जाएगा। अगर आपने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप घर बैठे बैठे ऑनलाइन के माध्यम से महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची देख सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से  महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Maharashtra Ration Card List 2023

Maharashtra Ration Card List 2023 

महाराष्ट्र खाद्य और आपूर्ति विभाग द्वारा महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची 2023 ऑनलाइन जारी कर दी गई है। राज्य के जिन लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था। वह घर बैठे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना नाम राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते हैं। और राशन कार्ड के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्य सामग्री को कम दामों पर राशन की दुकानों से प्राप्त कर सकते हैं। Maharashtra Ration Card List ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिक घर बैठे अपना नाम देख सकेगे। जिसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। महाराज सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राशन कार्ड सूची में नाम लाभार्थी की आयु के आधार पर अपडेट किए जाते हैं। इस साल भी राशन कार्ड लिस्ट 2023 में महाराष्ट्र सरकार ने लाभार्थी के नाम अपडेट किए हैं।

MHADA Lottery

महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची 2023 Key Highlights

योजना का नामMaharashtra Ration Card List 2023
लांच की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
विभागखाद्य रसद विभाग
राशन कार्ड के प्रकारAPL, BPL, अंत्योदय राशन कार्ड
लाभार्थीमहाराष्ट्र के नागरिक
उद्देश्यराशन कार्ड सूची में घर बैठे नाम देखने की सुविधा उपलब्ध करवाना
राज्यमहाराष्ट्र
साल2023
अधिकारिक वेबसाइटhttp://mahafood.gov.in/

Maharashtra Ration Card List के उद्देश्य

खाद्य और आपूर्ति विभाग द्वारा महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य घर बैठे राज्य के नागरिकों को महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने की सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि राज्य के नागरिकों को अपना राशन कार्ड चेक करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत ना पड़े। और राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सके। राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं इसके माध्यम से राशन कार्ड धारक रियायती दरों पर खाद्य सामग्री राशन कार्ड की दुकानों से प्राप्त कर सकते हैं और अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकते हैं।

रमाई आवास योजना 

महाराष्ट्र राशन कार्ड के प्रकार

महाराष्ट्र सरकार द्वारा लोगों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राशन कार्ड को तीन प्रकार में विभाजित किया गया है। जिस का विवरण निम्न प्रकार है।

  1. एपीएल (APL) राशन कार्ड – उन सभी लोगों को एपीएल राशन कार्ड दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर आते है। APL राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए आप की वार्षिक आय 1 लाख या फिर इससे कम होनी चाहिए। यह राशन कार्ड सफेद रंग का होता है जिससे इसकी पहचान होती है कि यह एपीएल राशन कार्ड है।
  2. बीपीएल राशन कार्ड BPL Ration Card  उन सभी लोगों को दिया जाता है जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। इस राशन कार्ड को प्राप्त करने के लिए आप की वार्षिक आय 15 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक होनी चाहिए। बीपीएल राशन कार्ड पीले रंग का होता है।
  3. अंत्योदय राशन कार्ड उन सभी लोगों को अंत्योदय राशन कार्ड दिया जाता है जो बहुत ही ज्यादा गरीब होते हैं। यह राशन कार्ड केसर रंग का होता है। उन लोगों को यह राशन कार्ड दिया जाता है जिनकी कमाई नहीं होती है।

Maharashtra Ration Card List के लाभ

  • राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज होता है। जो हर सरकारी योजना में भाग लेने में आवश्यक होता है।
  • राशन कार्ड एक प्रकार का परिवार पहचान पत्र भी है। परिवार की पहचान साबित करने के लिए यह एक प्रकार का दस्तावेज भी है।
  • महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट में आप घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • Ration Card List में नाम आने वाले लोगों को कम दामों पर राशन मुहैया कराया जाता है।
  • नागरिकों को राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड के माध्यम से राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी किए गए सब्सिडी वाले खाद्य पदार्थों पर रियायती दरों पर गेहूं, चावल, चीनी, केरोसिन आदि उपलब्ध कराया जाता है।
  • सस्ती दरों पर अनाज प्राप्त करके राज्य के लोग अपना जीवन यापन उच्च प्रकार से कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा एपीएल बीपीएल राशन कार्ड धारकों को बहुत कम कीमतों पर खाद्य पदार्थों को उपलब्ध कराना है जिससे उन पर वित्तीय बोझ कम हो सके।

CIDCO Lottery


Maharashtra Ration Card List के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र

महाराष्ट्र के जिलों के नाम जिन की राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है-

Ahmednagar (अहमदनगर)Nagpur (नागपुर)
Akola (अकोला)Nanded (नांदेड़)
Amravati (अमरावती)Nandurbar (नंदुरबार)
Aurangabad (औरंगाबाद)Nashik (नासिक)
Beed (भंडारा)Osmanabad (उस्मानाबाद)
Bhandara (बोली)Palghar (पालघर)
Buldhana (बुलढाणा)Parbhani (परभानी)
Chandrapur (चंद्रपुर)Pune (पुणे)
Dhule (धुले)Raigad (रायगढ़)
Gadchiroli (गढ़चिरौली)Ratnagiri (रत्नागिरि)
Gondia (गोंदिया)Sangli (सांगली)
Hingoli (हिंगोली)Satara (सतारा)
Jalgaon (जलगांव)Sindhudurg (सिंधुदुर्ग)
Jalna (जलना)Solapur (सोलापुर)
Kolhapur (कोल्हापुर)Thane (ठाणे)
Latur (लातूर)Wardha (वर्धा)
Mumbai City (मुंबई शहर)Washim (वाशिम)
Mumbai Suburban (मुंबई उपनगरीय)Yavatmal (यवतमाल)

Maharashtra Ration Card List 2023 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको Food Civil Supplies and Consumer Protection Department की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
महाराष्ट्र राशन कार्ड
  • वेबसाइड के होम पेज पर आपको Public Distribution System का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Ration Card का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। आपको इस पेज पर District wise Classification and Number of Ration Card Holder के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप आसानी से महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची 2023 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

महाराष्ट्र राशन कार्ड 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र खाद्य और आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Download का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Maharashtra Ration Card List
  • इस पेज पर आपको Application for New Ration Card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने राशन कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
Maharashtra Ration Card
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • आपको यह आवेदन फॉर्म अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर जमा करना होगा।
  • आवेदन सत्यापित होने पर आपका राशन कार्ड बन जाएगा। जिस के बाद आप अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Maharashtra Ration Card Details चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र खाद्य और आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन सर्विस पर जाकर ऑनलाइन फेयर प्राइस शॉप पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको AEPDS -All Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने फिर से नया पेज खुल जाएगा। आपको इस पेज पर RC Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। आपको इस पेज पर एक बॉक्स दिखाई देगा।
  • इस बॉक्स में आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • राशन कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने महाराष्ट्र राशन कार्ड ऑनलाइन डिटेल्स आ जाएगी।
  • इस तरह आप आसानी से महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट राशन कार्ड की डिटेल्स देख सकते हैं।

See also  PM Yuva 2.0 Yojana 2023: Online Registration प्रधानमंत्री युवा योजना