MP Ration Card List 2023 (BPL List): मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत राशन कार्ड सूची चेक कैसे करें


MP Ration Card List:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए MP Ration Card List को ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के वह सभी नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था। वह नागरिक अपना नाम MP Ration Card List मे ऑनलाइन के माध्यम से अपने मोबाइल या लैपटॉप के ज़रिये आसानी से चेक कर सकते है। यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी है। और आपने APL BPL तथा AAY राशन कार्ड हेतु आवेदन किया है। तो आज हम आपको बतायेगे। की कैसे आप अपना नाम मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में चेक कर सकते है। इसलिए  MP Ration Card List से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।


MP Ration Card List 2023

MP Ration Card List 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP राशन कार्ड लिस्ट को जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा परिवार की वार्षिक आय के अनुसार परिवारों को एपीएल, बीपीएल तथा अंत्योदय लिस्ट में वर्गीकृत किया गया है। एपीएल, बीपीएल .तथा अंत्योदय लिस्ट के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के जिन लाभार्थियों का नाम आएग। उन लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा राशन की दुकान पर भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे- चावल, चीनी, गेहू, केरोसिन, दाल आदि चीज़े सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जायेगा। मध्य प्रदेश के लोग अब घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना नाम और अपने परिवार का नाम MP Ration Card List 2023 में देख सकते हैं। और सस्ते दामों पर मिलने वाले राशन का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना 

मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2023 के बारे में जानकारी

पोर्टल का नामMP Ration Card List
आरम्भ की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यकम मूल्य पर राशन मुहैया कराना
आवेदनऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://samagra.gov.in/

MP Ration Card List का उद्देश

MP Ration Card List का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को राशन कार्ड बनवाकर सस्ते मूल्य पर राशन उपलब्ध करना है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को राशन खरीदने हेतु आसानी मिल सके। और वह आसानी से अपना जीवन यापन कर सके।

APL BPL तथा AAY राशन कार्ड लिस्ट

मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड को तीन भागों में विभाजित किया गया है।

APL राशन कार्ड –  एपीएल राशन कार्ड राज्य के केवल उन परिवारों के लिए जारी किये गए हैं। जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन-यापन करते हैं।

BPL राशन कार्ड – बीपीएल राशन कार्ड राज्य के केवल उन परिवारों के लिए जारी किये गए हैं। जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करते हैं।

AAY अंत्योदय राशन कार्ड –  अंत्योदय राशन कार्ड मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन परिवारों के लिए जारी किये गए हैं, जो बहुत ही ज़्यादा गरीब हैं और जिनकी आय का कोई साधन नहीं है।

ये राशन कार्ड सरकार द्वारा ऐसे नागरिकों के लिए शुरू किये गए है। जो उच्च मूल्य में राशन नहीं खरीद पाते हैं। ये राशन कार्ड आम नागरिकों के लिए बनाया जाता है जो उनकी परिवार की आय के आधार पर उपलब्ध कराया जाता है। राज्य के जिन लोगों ने  राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, वे MP Ration Card List में अपना नाम देख सकते है। मध्य प्रदेश राशन कार्ड के अंतर्गत वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना


MP Ration Card List के लाभ

  • खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तीन तरह के राशन कार्ड आम नागरिकों तथा उनके परिवार को प्रदान किये गए हैं |
  • मध्य प्रदेश के लोग MP Ration Card List के माध्यम से ऑनलाइन आसानी से अपना नाम देख सकते है। इससे लोगो को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • MP Ration Card List के अंतर्गत जिन नागरिको का नाम आएगा। उन नागरिको को खाद्य पदार्थ जैसे –  गेहू, चावल, चीनी, केरोसिन आदि चीज़े सस्ती दरों पर प्रदान की जाएगी।
  • एमपी राशन कार्ड के माध्यम से आप कोई भी सरकारी काम या सेवा का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है।
  • MP राशन कार्ड के माध्यम से नागरिक सरकार द्वारा चलायी जा रही कई योजनाओ और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट की पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले कोई भी राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • वह राशन वार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है जिनकी अभी शादी हुई है।
  • घर में जन्मे बच्चे का नाम राशन कार्ड सूची में दर्ज करने के लिए आप पात्र हो जाते है।

MP Ration Card List के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • 10वीं की मार्कशीट

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 

मध्य प्रदेश राशन कार्ड की आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको अपनी एक मध्य प्रदेश समग्र आईडी बनानी होगी।
  • समग्र आईडी बनाते समय आपको उसमे अपने परिवार के सदस्यों नाम ऐड करने होंगे।
  • समग्र आईडी बन जाने के बाद आपको नया समग्र बीपीएल कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण एवम प्रबंधन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस नए पेज पर आपको समग्र BPL परिवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म फॉर्म खुल जायेगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आपको अब एक पंजीकरण संख्या मिल जाएगी, आप भविष्य के लिए उस संख्या को अपने पास सुरक्षित रख सकते है।

MP Ration Card List ऑनलाइन कैसे चेक करें ?

MP Ration Card List
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “बीपीएल / एएवाय रजिस्टर” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने राशन कार्ड लिस्ट का फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको डिस्ट्रिक्ट , Local Body , ग्राम पंचायत , कैप्चा कोड आदि सभी जानकारी को भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Go के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने MP Ration Card List खुल जायेगा। इस प्रकार आप अपना और अपने परिवार का नाम चेक कर सकते है।

नए शामिल किए गए बीपीएल/ ए ए वाई परिवारों की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बीपीएल परिवार पंजीयन एवं प्रबंधन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको नए शामिल किए गए बीपीएल/ए ए वाई परिवारों की सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने जिले, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत तथा गांव का चयन करना होगा।
  • जैसे ही आप यह चयन करेंगे परिवारों की सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

राशन मित्र पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राशन मित्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
  • लॉगिन फॉर्म में आपको अपनी यूजर आयडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

See also  Tamil Nadu Naan Mudhalvan Scheme 2023: Registration, Eligibility, Details