MP Treasury Pay Slip 2023: IFMIS Login, Employee Salary Slip Download


IFMIS MP Treasury Pay Slip Download & Check Online @ mptreasury.gov.in, IFMIS MP Login & Payment Status, मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे स्लिप कैसे देखें, वेतन पर्ची डाउनलोड करें


राज्य कर्मचारियों को अपनी वेतन पर्ची ऑनलाइन चेक करने की सुविधा उपलब्ध करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP IFMIS Portal लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर जाकर राज्य कर्मचारी अपनी वेतन पर्ची को ऑनलाइन देख सकते हैं। IFMIS की फुल फॉर्म Integrated Financial Management Information System (एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली) है। इस पोर्टल को IFMS के नाम से भी जाना जाता है। राज्य के सभी कर्मचारी वेतन संबंधित स्लिप या वेतन पर्ची को ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं। और अपने वेतन से संबंधित जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे IFMIS MP Treasury Portal क्या है? IFMIS पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? और न्यू रजिस्ट्रेशन कैसे करें? आदि के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

MP Treasury Pay Slip

IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अपनी सैलरी पर्ची पाने के लिए की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए IFMIS पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी IFMIS MP Treasury Pay Slip 2023 ऑनलाइन देख सकते हैं। चाहे तो अपनी वेतन पर्ची को डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल पर सरकारी कर्मचारी के अन्य कार्यों का विवरण भी मौजूद होता है। कार्य का विवरण देखने के लिए सरकारी कर्मचारियों को पहले साइट पर जाकर लॉगइन करना होगा। तभी आप IFMIS MP Treasury Portal पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती

mptreasury.gov.in Key Highlights

आर्टिकल का नामMP Treasury Pay Slip
पोर्टल का नामIFMIS MP Treasury Portal
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभागवित्तीय विभाग
लाभार्थीराज्य के समस्त सरकारी कर्मचारी
उद्देश्यवेतन पर्ची ऑनलाइन उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://mptreasury.gov.in/

मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे स्लिप का उद्देश्य

मध्य प्रदेश वित्तीय विभाग द्वारा MP Treasury Pay Slip ऑनलाइन जारी करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी कर्मचारियों को घर बैठे वेतन पर्ची डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि राज्य के सरकारी कर्मचारी अपनी IFMIS MP Treasury Pay Slip डाउनलोड और चेक कर सके। सरकारी सेवा में कार्यरत नागरिकों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह विशेष सुविधा प्रदान की गई है। कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए पहले कर्मचारियों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद ही कर्मचारी इस पोर्टल पर सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा इस पोर्टल पर कर्मचारियों को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध की गई है।

MP Rojgar Portal 

MP Treasury Portal के लाभ

  • राज्य के सरकारी कर्मचारी घर बैठे IFMIS Portal के माध्यम से अपनी वेतन पर्ची देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश के कर्मचारी अपनी ई सेवा पुस्तिका खुद अपडेट कर सकते हैं और इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन भी देख सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • सरकारी कर्मचारी देय राशियों का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
  • आपको इस पोर्टल पर हर प्रकार की जानकारी जैसे मासिक वेतन विवरण, वार्षिक वेतन विवरण, GPF आदि ऑनलाइन चेक करने की सुविधा प्राप्त होगी।
  • MP Treasury Portal पर कर्मचारियों के वेतन से संबंधित लेखा-जोखा ऑनलाइन पोर्टल पर एकत्रित किया गया है।
  • इन सभी सुविधाओं का लाभ कर्मचारी ऑनलाइन के माध्यम से उठा सकेंगे।

मध्य प्रदेश ट्रेजरी पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

  • सामान्य प्रोविडेंट फंड
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र
  • यात्रा भत्ता
  • छुट्टी के आवेदन
  • चिकित्सा सर्विस
  • लोन

Samagra ID Search & Download


IFMIS MP Treasury Login कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको IFMIS MP Treasury Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
IFMIS MP Treasury Login
  • होम पेज पर आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब इस पेज पर आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IFMIS MP Treasury Login
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चर कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप इस पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे स्लिप ऑनलाइन कैसे चेक और डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको IFMIS MP Treasury Portal आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको पहले अपना लॉगइन करना होगा।
  • लॉगइन करते ही आपके सामने IFMS MP का डेशबोर्ड खुल जाएगा।
  • इसके बाद आपको HRMS Home का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Report के सेक्शन में जाना होगा।
  • रिपोर्ट के सेक्शन में आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। जैसे Employee Pay Slip Report, Annual Salary Settlement 
  • अगर आप महीने के हिसाब से सैलरी विवरण स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप को Employee Pay Slip Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आप साल के अनुसार सैलरी देखना चाहते हैं तो Annual Salary Statement के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी सैलरी की स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • आप चाहे तो अपनी सैलरी स्लिप को डाउनलोड भी कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते है।

MP Treasury Portal पर New User Registration कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको IFMIS MP Treasury Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर नीचे की ओर New User Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में User ID, Password दर्ज करना होगा।
मध्य प्रदेश ट्रेजरी पे स्लिप
  • अब आपसे Security Question पूछा जाएगा। आपको Question का चुनाव करना होगा।
  • उसके बाद आपको Answer दर्ज करना होगा। फिर आपको Confirm Security Answer दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको यूजरटाइप का चुनाव कर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Terms and Conditions के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Confirm के ऑप्शन पर क्लिक करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

See also  आटा दाल योजना शुरू करेगी पंजाब सरकार, मिलेगी आटे दाल की फ्री होम डिलीवरी