Namo Shetkari Yojana 2nd Installment Date: 90 लाख किसानों को मिलेगी ₹2000 की क़िस्त


Namo Shetkari Yojana 2nd Installment: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु नमो शेतकरी महा सामान निधि योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का संचालन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना पूरे देश के किसानों के लिए है और नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना सिर्फ महाराष्ट्र के किसानों के लिए है। यदि आप महाराष्ट्र राज्य के किसान है। और Namo Shetkari Yojana 2nd Installment से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।


Namo Shetkari Yojana 2nd Installment

Namo Shetkari Yojana 2nd Installment 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने राज्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु नमो शेतकरी महा सामान निधि योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहायता राशि किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों के रूप में 2000 रुपए प्रति किस्त के हिसाब से दी जाती है। यानी हर 4 महीने बाद किसानों को ₹2000 की किस्त दी जाएगी। यह राशि किसानों के डायरेक्ट बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार द्वारा इस योजना का बजट 6900 करोड रुपए निर्धारित किया गया है।

See also  Rupashree Prakalpa Scheme 2023: Online Apply, Beneficiary List & Status

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की तरह ही नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना ₹6000 दिए जाते हैं. और यह ₹6000 तीन सामान किस्तों में हर चार महीने के अंतराल से ₹2000 की किस्त दी जाती है और कुल मिलाकर तीन किस्तों में ₹6000 सालाना मिल जाते हैं।

नमो शेतकरी महा सन्मान निधि योजना

नमो शेतकरी महासम्मन निधि योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम Namo Shetkari Yojana 2nd Installment
किसने आरम्भ की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
लाभ 6000 रूपये प्रतिवर्ष 
राज्य महाराष्ट्र
वर्ष2024
ऑफिशियल वेबसाइट https://nsmny.mahait.org

Namo Shetkari Yojana 2nd Installment Date

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की दूसरी किस्त फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकती है। सरकार ने इसकी पहली किस्त 26 अक्टूबर 2023 को जारी की थी। और उसका पैसा सभी किसानों के बैंक खाते में आ गया है। इस योजना की हर ₹2000 की किस्त 4 महीने के अंतराल से जारी की जाने का कानून है। तो इसी अंतराल से अब 4 महीने के पश्चात फरवरी में ₹2000 की किस्त जारी की जाएगी। ये क़िस्त किसानो के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। Namo Shetkari Yojana 2nd Installment का पैसा लाभार्थी किसान नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते है।


नमो शेतकरी योजना पहली किस्त

Namo Shetkari Yojana 1st Installment Released

नमो शेतकरी महासम्मन निधि योजना की पहली किस्त 26 अक्टूबर 2023 को जारी की जा चुकी है। इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त में 86 लाख किसानों के बैंक खाते में ₹2000 भेज दिए हैं। इस योजना के तहत किसानों को पहली किस्त जारी करने के लिए 1,720 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी थी। नमो शेतकरी पहली क़िस्त का पैसा चेक करने के लिए सरकार द्वारा इसका आधिकारिक पोर्टल तैयार हो चूका है। इस पोर्टल पर जाकर आप पहली किस्त का पैसा चेक कर सकते हैं। और अपने फार्म में किसी भी समस्या या सुधार का पता लगा सकते हैं।

See also  JK HRMS Portal: hrms.jk.gov.in Login & Registration, Pay Slip Download

नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना दूसरी किस्त चैक कैसे करें

  • सबसे पहले आपको नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट को होम पेज पर जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको बेनिफिशियरी स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • यहां रजिस्ट्रेशन नंबर पीएम किसान सम्मन निधि योजना के रजिस्ट्रेशन नंबर ही दर्ज कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपके सामने नमो शेतकरी महासम्मन निधि योजना की पहली किस्त का स्टेटस खुल जाएगा।

FAQs

Namo Shetkari Yojana 1st Installment कब जारी की गई है?

Namo Shetkari 1st Installment 26 अक्टूबर 2023 को जारी कर दी गई है।

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की दूसरी किस्त कब आएगी?

नमो शेतकरी महा सम्मान निधि योजना की दूसरी किस्त फरवरी माह के अन्तिम सप्ताह मे आ सकती है।