अंतरजातीय विवाह योजना हिमाचल प्रदेश 2023 एप्लीकेशन फॉर्म | HP Inter Caste Marriage Scheme


Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana:- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में भेदभाव की घटनाओ को ख़त्म करने के लिए हिमाचल प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा  युवक/युवती को अन्य जाति में विवाह करने पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिससे आज के समय में होने वाले भेद भाव को खतम किया जा सके। यदि आप अंतरजातीय विवाह योजना हिमाचल प्रदेश से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको HP Inter Caste Marriage Scheme से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे इसके लाभ ,पात्रता ,उद्देश्य ,आवेदन प्रक्रिया ,आदि के बारे में बतायेगे। तो अधिक जानकारी के हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।


Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana 2023

Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana 2023

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सुक्खू जी ने राज्य में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के साथ होने वाली भेदभाव की कमी को दूर करने के लिए Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से यदि  कोई ऊंची जाति के व्यक्ति किसी अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लड़के या लड़की से विवाह करता है। तो उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह योजना के तहत अन्य जाति में विवाह करने पर 75,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

See also  पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2023 का हुआ उद्घाटन, लाभ एवं उद्देश्य जाने

HP Inter Caste Marriage Scheme के अंतर्गत पहले इंटर-कास्ट मैरिज करने वाले लाभार्थी जोड़ो को  25,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही थी। लेकिन अब सरकार द्वारा इस प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 75,000 रुपए कर दिया गया है। ताकि इस राशि का उपयोग नवविवाहित दंपति अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कर सके। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से इंटर कास्ट मैरिज को बढ़ावा देना है। जिससे समाज की सोच को बदला जा सके।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना

अंतरजातीय विवाह योजना हिमाचल प्रदेश के बारे में जानकारी

योजना का नामHimachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana
आरम्भ की गईहिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीअंतरजातीय विवाह करने वाले लड़का लड़की
उद्देश्यजातिवाद को खत्म करना और अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना
प्रोत्साहन राशि75,000 रुपए
राज्यहिमाचल प्रदेश
वर्ष2023
आवेदनऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://esomsa.hp.gov.in/

HP Inter Caste Marriage Scheme का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में जातिवाद को खत्म करना और अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह करने पर नव विवाहित दंपति को 75,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिससे जातिवाद जैसी कुप्रथा को खत्म कर अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना


अंतरजातीय विवाह योजना हिमाचल प्रदेश के लाभ तथा विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सुक्खू जी ने राज्य में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के साथ होने वाली भेदभाव की कमी को दूर करने के लिए हिमाचल प्रदेश अंतरजातीय विवाह योजना का शुभारम्भ किया है।
  • राज्य सरकार द्वारा  युवक/युवती को अन्य जाति में विवाह करने पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अंतरजातीय विवाह योजना के तहत अन्य जाति में विवाह करने पर 75,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • यह राशि लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस राशि का उपयोग नवविवाहित दंपति अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कर सके।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 25,000 रुपए की  प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 75,000 कर दिया गया है।
  • Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana के अंतर्गत राज्य में जातिवाद को खत्म करना और अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना है।
  • यह योजना राज्य में सभी धर्म के लोगों को मिलकर रहने में सहायता करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के लड़का/लड़कियों को अंतरजातीय विवाह करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा।
See also  Gruha Lakshmi WhatsApp Chatbot Number: How To Use, Send SMS

Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana की पात्रता

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक लड़के की आयु 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत लड़का या लड़की किसी अन्य जाति से सम्बन्ध रखते हो।
  • लड़का और लड़की दोनों का विवाह पहली बार होना चाहिए।

अंतरजातीय विवाह योजना हिमाचल प्रदेश के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • दंपति के पासपोर्ट साइज फोटो

हिमाचल प्रदेश सशक्त महिला ऋण योजना

Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हमारे दिए गए इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा, और उसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ संगलन करना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको यह आवेदन फॉर्म जिला अधिकारी कल्याण/तहसील अधिकारी कल्याण विभाग में जाकर जमा कर देना होगा।
  • संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फॉर्म  की जांच की जाएगी। सत्यापित होने पर आपको प्रोत्साहन राशि का लाभ दे दिया जाएगा।

HP Inter Caste Marriage Scheme FAQs

अंतरजातीय विवाह योजना हिमाचल प्रदेश की शुरुआत किसके द्वारा की गयी है ?

Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana की शुरुआत सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा शुरू की गयी है।

अंतरजातीय विवाह योजना हिमाचल प्रदेश का उद्देश्य क्या है ?

See also  Makkaludan Muthalvar Scheme 2024: Find Camp Location, Services

Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana का उद्देश्य राज्य में जातिवाद को खत्म करना और अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना है। जिससे जातिवाद जैसी कुप्रथा को खत्म कर अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया जा सकेगा।

Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों को कितने रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी ?

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 75,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

अंतरजातीय विवाह योजना हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

http://esomsa.hp.gov.in/

अंतरजातीय विवाह योजना हिमाचल प्रदेश के तहत आवेदन किस तरीके से कर सकते है ?

Himachal Pradesh Inter Caste Marriage Yojana के तहत आवेदन आप ऑफलाइन तरीके से कर सकते है।