सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची


Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Apply Online 2023 | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड, पात्रता एवं लाभ | Kishori Samriddhi Yojana Application Form, Beneficiary List Pdf


समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने तथा लड़कियों को अधिक शिक्षित करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब परिवारों की बालिकाओं को कक्षा 8 से लेकर 18 वर्ष तक आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana का लाभ राज्य की गरीब परिवार की कन्याओं को प्रदान किया जाएगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जिसके लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2023

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। पहले इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना था। इस योजना के नाम के संशोधन प्रस्ताव पर 24 अगस्त 2022 को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की। Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के तहत गरीब परिवारों की बालिकाओं को कक्षा 8 में प्रवेश करने पर 2,500 रूपये की धनराशि, कक्षा 9 में प्रवेश करने पर  2,500 रूपये, कक्षा 10 में प्रवेश करने पर 5,000 रूपये, कक्षा 11 में प्रवेश करने पर 5,000 रूपये, कक्षा 12 में प्रवेश करने पर 5,000 रूपये की धनराशि झारखंड सरकार द्वारा 6 किस्तों के रूप में प्रदान की जाएगी। साथ ही 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20,000 रूपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि बालिका के बैंक खाते में भेजी जाएगी। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिकाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा।

झारखंड गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना Highlights

योजना का नामSavitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana
शुरू की गईपूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा
लाभार्थीगरीब परिवारों की बेटिया
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना है।
कुल किस्ते6 किस्ते
कुल राशि40,000 रूपये
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन

Kishori Samriddhi Yojana का उद्देश्य

  • सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को भिन्न भिन्न किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि बालिकाएं प्रोत्साहित होकर आगे पढ़ सके और अपना भविष्य उज्जवल बना सके।
  • राज्य सरकार द्वारा 8वीं से 12वीं कक्षा तक बालिकाओं को सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20,000 रूपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि बालिका के बैंक खाते में 6 किस्तों के रूप में भेजी जाएगी।
  • Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के माध्यम से बाल विवाह को रोका जा सकेगा और कन्या भ्रूण हत्या पर भी रोक लगेगी।  
  • गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक सहायता व उनकी सुरक्षा करना है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और वयस्क होने पर विवाह के लिए आवश्यक राशि प्रदान करना है।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार 


Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2023 की विशेषताएं एवं लाभ

  • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को शुरू किया गया है।
  • पहले इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सुकन्या योजना था। इस योजना के नाम के संशोधन प्रस्ताव पर 24 अगस्त 2022 को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की।
  • Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के तहत गरीब परिवारों की बालिकाओं को कक्षा 8 में प्रवेश करने पर 2,500 रूपये की धनराशि, कक्षा 9 में प्रवेश करने पर  2,500 रूपये, कक्षा 10 में 5,000 रूपये, कक्षा 11 में 5,000 रूपये, कक्षा 12 में 5,000 रूपये की धनराशि झारखंड सरकार द्वारा 6 किस्तों के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20,000 रूपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि बालिका के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिकाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023 के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य की गरीब परिवार की लड़कियां ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए वह बालिकाएं पात्र नहीं होगी जिनकी 18 वर्ष से पूर्व ही शादी कर दी जाती है।
  • आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • बालिकाओं को 20000 की एकमुश्त राशि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर दी जाएगी।
  • यदि कोई कन्या 18 वर्ष की आयु से पहले विवाह कर लेती है तो ऐसी स्थिति में उस कन्या को 20000 की एकमुश्त राशि नहीं दी जाएगी।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता वितरण
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परीक्षा प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

 झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र 

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको आंगनवाड़ी सेविका से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन पत्र आंगनवाड़ी सेविका को देना होगा।
  • आंगनवाड़ी सेविका आपका आवेदन पत्र प्रखंड कार्यालय में जमा करेगी।
  • इस प्रकार आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

See also  मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ