Chambal River Front Registration 2023, Free Ticket Booking | चंबल रिवर फ्रंट ऑनलाइन पंजीकरण


Chambal River Front Registration:- राजस्थान सरकार द्वारा 14 सितंबर से राज्य के नागरिको के लिए चम्बल रिवर फ्रंट को देखने के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है। जिसके माध्यम से राज्य के कोई भी नागरिक चम्बल रिवर फ्रंट रजिस्ट्रेशन कर चम्बल रिवर को देख सकते है। यदि आप राजस्थान के निवासी है। और चम्बल रिवर फ्रंट रजिस्ट्रेशन कर चम्बल रिवर देखना चाहते है। तो आज हम आपको Chambal River Front Registration की प्रक्रिया के बारे में बतायेगे, की किस प्रकार आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है। तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।


Chambal River Front Registration 2023

Chambal River Front Registration 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राज्य के नागरिको के घूमने के लिए Chambal River Front Registration की प्रक्रिया को आरम्भ कर दिया है। नागरिक बिना किसी शुल्क भुगतान किये फ्री में चम्बल रिवर को देख सकते है। जिससे नागरिक अपना टिकट बुक करके आकर्षक जगहों का लुत्फ उठा सकते है इस चम्बल रिवर फ्रंट में अलग-अलग तरह के अनेकों घाट है जिनकी अलग-अलग विशेष्ता है जो इच्छुक नागरिक Chambal River Front देखना चाहते है। तो वह ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से अपना टिकट बुक कर सकते है। Chambal River Front Registration कर आसानी से टिकट बुक किये जा सकते है ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर चंबल रिवर फ्रंट का मज़ा उठा सके।

See also  Tamil Nadu Marriage Registration Online 2023: Download TN Marriage Certificate

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना

चम्बल रिवर फ्रंट रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी        

योजन का नामChambal River Front Registration
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
कब शुरू हुई14 सितंबर 2023
उद्देश्यराज्य के नागरिको को निशुल्क चम्बल रिवर फ्रंट देखने की सुविधा प्रदान करना
राज्यराजस्थान
वर्ष2023
टिकट बुक कैसे करेंऑनलाइन
अधिकारीक वेबसाइटhttps://www.chambalriverfrontkota.in/booking/

Chambal River Front Registration का उद्देश्य 

चम्बल रिवर फ्रंट रजिस्ट्रेशन का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको को निशुल्क चम्बल रिवर फ्रंट देखने की सुविधा प्रदान करना है। जिससे नागरिक आसानी से अपना टिकट बुक करके आकर्षक जगहों का लुत्फ उठा सके। राजस्थान का कोई भी नागरिक यदि चंबल रिवर फ्रंट पर विजिट करना चाहता है तो उन्हें किसी भी तरह का शुल्क अदा करने की जरूरत नहीं है।  राज्य सरकार ने अभी Chambal River Front Ticket Price शून्य रखा है जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग देखने आ सके।

Rajasthan Free Laptop Yojana


चंबल रिवर फ्रंट में घूमने लायक 22 स्थलो की लिस्ट

  • जंतर मंतर घाट
  • गणेश पोल
  • जवाहर घाट
  • शांति घाट
  • शौर्य घाट
  • राजपूताना घाट
  • विश्व मैत्री घाट
  • महात्मा गांधी सेतु
  • फव्वारा घाट
  • साहित्य घाट
  • सिंह घाट
  • नयापुरा गार्डन
  • उत्सव घाट
  • रंगमंच घाट
  • कनक महल
  • हाड़ोती घाट
  • हाथी घाट
  • नंदी घाट
  • मुकुट महल
  • मरू घाट
  • जुडनू घाट
  • गीता घाट

चम्बल रिवर फ्रंट रजिस्ट्रेशन 2023 के लिए दिशा निर्देश

  • राज्य के नागरिको चम्बल रिवर फ्रंट देखने के लिए कोई भुगतान नहीं देना है लेकिन भविष्य में बदलाव किया जा सकता है।
  • चम्बल रिवर फ्रंट देखने का समय सुबह 10 से रात्रि 10 बजे तक का है।
  • पर्यटक साथ में खाद्य सामग्री या फिर किसी तरह का तंबाकू या गुटखा साथ लेकर नही जा सकता है।
  • जैसे आप रजिस्ट्रेशन कर लेते है आपको एक QR Code मिलेगा जिसे आपको संभल कर रख लेना है।
  • एंट्री के दौरान प्रति दिन मैक्सिमम 2000 पर्यटकों को ही घूमने की अनुमति दी जाएगी।
  • सुबह 10 बजे केवल नयापुरा घाट और बैराज गार्डन जो की पूर्व की ओर है वहां से ही एंट्री मिल सकेगी।
  • जो नागरिक घूमने आएंगे उनके पास कोई एक आईडी प्रूफ होना जरूरी है।
See also  Ladli Behna Yojana Camp के माध्यम से होगा आवेदन, जिलेवार कैंप सूची देखें

राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना

Chambal River Front Ticket Booking के लिए पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज

  • राजस्थान के सभी नागरिक चम्बल रिवर फ्रंट जाने के लिए पात्र है।
  • किसी भी धर्म या वर्ग आधार पर भेदभाव नहीं होगा।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद दिया गया QR Code साथ ले जाना ज़रूरी है।
  • गवर्नमेंट आईडी प्रूफ
  • मोबाइल नंबर

चम्बल रिवर फ्रंट रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करें

चम्बल रिवर फ्रंट रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कैसे करें
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको चम्बल रिवर फ्रंट टिकट बुकिंग फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे – नाम, एड्रेस, शहर का नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद QR Code दिया जाएगा इसकी सहायता से आप आसानी से एंट्री ले सकते है।
  • नोट: हर रोज़ सिर्फ 2000 लोगो को ही एंट्री दी जाती है।

Chambal River Front Registration 2023 FAQs

चम्बल रिवर फ्रंट को किसने आरम्भ किया है ?

Chambal River Front को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी आरम्भ किया है।

चंबल रिवर फ्रंट में कितने घाट मौजूद है ?

चंबल रिवर फ्रंट में 22 घाट मौजूद है।

चम्बल रिवर फ्रंट रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट क्या है ?

Chambal River Front Registration करने के लिए वेबसाइट https://www.chambalriverfrontkota.in/booking/ है