दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2021: ऑनलाइन आवेदन, डीलर लिस्ट ev.delhi.gov.in

Delhi Electric Vehicle Policy Online | दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी ऑनलाइन आवेदन | दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी फॉर्म | Electric Vehicle Policy Scheme In Hindi

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं पूरे देश में प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार तथा नागरिकों को मिलकर प्रदूषण को रोकने का प्रयास करना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी आरंभ की है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी क्या है?, इस पॉलिसी का क्या उद्देश्य है?, इस पॉलिसी के क्या लाभ हैं? आदि। यदि आप दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Table of Contents

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी क्या है?- Electric Vehicle Policy

मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Delhi Electric Vehicle Policy की घोषणा की है। यह पॉलिसी दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए आरंभ की गई है। इस पॉलिसी के अंतर्गत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर ₹30000 से लेकर ₹100000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि लोग इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस वक्त दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल केवल 0.2 प्रतिशत है जिसे दिल्ली सरकार 2024 तक इस पॉलिसी के माध्यम से 25% पर लाना चाहती है। इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल दो प्रकार की होती है। एक चार्जिंग वाली और दूसरी बैटरी बदलने वाली। दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी इन दोनों प्रकार की व्हीकल को कवर करती है।

Electric Vehicle Policy Scheme New Update

11 अक्टूबर 2020 को दिल्ली सरकार द्वारा यह घोषणा की गई है कि सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अंतर्गत सड़क कर से मुक्ति किए जाएंगे। सभी बैटरी चलित वाहनों को कोई भी सड़क कर देने की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट शुरू होने से पहले ही सोलह सौ इलेक्ट्रिक वाहन बिक चुके हैं। दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की वजह से अब इलेक्ट्रिक वेल्डिंग की डिमांड बढ़ रही है। जिससे कि प्रदूषण में कमी आएगी। सड़क कर से मुक्ति के साथ दिल्ली सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर रजिस्ट्रेशन फीस दी माफ कर दी गई है।

See also  Delhi Nursery Admission 2021: Edudel EWS/DG Admission Online

 दिल्ली रोजगार बाजार

मुख्य विशेषता दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी

आर्टिकल किसके बारे में हैदिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी
किस ने लांच की स्कीमदिल्ली सरकार
लाभार्थीदिल्ली के नागरिक
आर्टिकल का उद्देश्यइलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की खरीद को बढ़ावा देकर प्रदूषण की दरों में कमी लाना।
ऑफिशियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2021
स्कीम उपलब्ध है या नहींउपलब्ध

दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी नई अपडेट

इस पॉलिसी योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार द्वारा एक नयी घोषणा की है इस पॉलिसी के अंतर्गत अगर कोई चार पहिया वाहन खरीदता है तो उन्हें 1.5 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी प्रदान की जाएगी। सीएम केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि 5 साल में 5 लाख नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा | इलेक्ट्रिक वाहन नीति को लागू करने के लिए एक ईवी सेल स्थापित किया जाएगा. इस पॉलिसी में रजिस्ट्रेशन चार्ज भी माफ कर दिया जाएगा और साथ ही रोड टैक्स में भी छूट मिलेगी। 3 किलोमीटर में एक चार्जिंग स्टेशन होगा, ताकि आपकी गाड़ी के लिए चार्जिंग आसान हो।दिल्ली सरकार ने ई-वीकल पॉलिसी नोटिफाई कर दी है और अगले दो हफ्तों में इस पॉलिसी का फायदा लोगों को मिलने लगेगा।ई-वीकल पॉलिसी के तहत मिलने वाली सब्सिडी के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा। सरकार की ओर से ऑनलाइन आवेदन को लेकर नया सॉफ्टवेयर बनाया जा रहा है।

Electric Vehicle Policy कार्यान्वयन

  • इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी और इसी के साथ रोड टैक्स में भी छूट दी जाएगी।
  •  इस पॉलिसी के अंतर्गत पूरी दिल्ली में 1 साल के अंदर 200 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। जो 3 किलोमीटर के दायरे में होंगे।
  •  दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत युवाओं को इलेक्ट्रिक व्हीकल से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  •  इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत एक ईवी फंड का निर्माण किया जाएगा जो इस पॉलिसी के अंतर्गत आने वाले खर्चों को देखेगा।
  • एक स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड का निर्माण किया जाएगा जिस के चेयरमैन दिल्ली के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत जी होंगे।
  •  इस पॉलिसी के कार्यान्वयन के लिए एक डेडीकेटेड ईवी सेल का निर्माण भी किया जाएगा।
See also  {रजिस्ट्रेशन} मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन, Tirth Yatra Yojana

इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत दिए जाने वाली प्रोत्साहन राशि

E रिक्शाअधिकतम ₹30000/-
2 व्हीलरअधिकतम ₹30000/-
Carsअधिकतम ₹150000/-
ऑटो रिक्शाअधिकतम ₹30,000/-
Freight व्हीकलअधिकतम ₹30,000/-
  • दिल्ली सरकार पुरानी व्हीकल बेच कर इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर स्क्रेपिंग इंसेंटिव भी प्रदान करेगी।
  •  यदि आपने इलेक्ट्रिक व्यवसायिक व्हीकल पर लोन लिया है तो दिल्ली सरकार लोन के ब्याज में छूट भी देगी।

दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी का उद्देश्य

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं इलेक्ट्रिक व्हीकल से प्रदूषण की दरों में कमी आती है। दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य Electrical Vehicle की खरीद पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करके इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की खरीद को बढ़ावा देना है। जिससे कि प्रदूषण की दरों में कमी आएगी। इस पॉलिसी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रेरित होंगे और प्रदूषण में गिरावट आएगी।

दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी की विशेषताएं तथा लाभ

  • दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने 7 अगस्त 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की है।
  • इस पॉलिसी के अंतर्गत लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे कि प्रदूषण की दरों में कमी आएगी।
  • पॉलिसी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर ₹30000 से लेकर डेढ़ लाख तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से कई सारे नए नौकरी के अवसर उत्पन्न होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत 2024 तक कम से कम 25% व्हीकल्स को इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के दायरे में लाने का उद्देश्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
  • योजना के अंतर्गत दिल्ली में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत स्टेट ev फंड, स्टेट इलेक्ट्रिक बोर्ड तथा ev सेल का निर्माण किया जाएगा।
  • कमर्शियल इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल खरीदने के लिए लोन पर ब्याज में छूट दी जाएगी।

दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल पॉलिसी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।

  • सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
See also  मुख्यमंत्री सेप्टिक टैंक सफाई योजना: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें

  • इस होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका आवेदन हो जायेगा।

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक करना होगा।

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।

ऐप्रवेड इलेक्ट्रिक व्हीकल देखने की प्रक्रिया

  • अब आपके सामने एक लिस्ट खुल कर आएगी।
  • आप इसमें सभी अप्रूव ईवी मॉडल की जानकारी देख सकते हैं।

डीलर लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको डीलर लिस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • आप जैसे इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक लिस्ट खुल कर आएगी।
  • आप इस लिस्ट से सभी डीलर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

चार्जिंग स्टेशन की सूची देखने की प्रक्रिया

  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे सभी चार्जिंग स्टेशन की लिस्ट आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • आप इस लिस्ट से सभी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • अब आपके सामने एक फीडबैक फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि ईमेल एड्रेस, फीडबैक, फोन नंबर, एड्रेस आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आप को सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप फीडबैक दे पाएंगे।

Conclusion

हमने अपने इस लेख में दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्रदान कर दी है। यदि इस योजना में कोई अपडेट आएगी तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। यदि आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप कमेंट सेक्शन में हम से पूछ सकते हैं। आपका कमेंट हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। हम आपकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे और आगे भी आपको सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी समय-समय पर प्रदान करते रहेंगे |