(Jalyukt Shivar) महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन


Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana:- महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में पानी की कमी दूर करने हेतु महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के लगभग 5000 हज़ार गांवों में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। जिससे नागरिकों को पानी की समस्या को लेकर बहुत राहत मिलेगी। और उनको पानी की कमी नहीं होगी। तो आज हम आपको महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे – इसका उद्देश्य, दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि इन सभी के बारे में बताएंगे तो अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज पर अंत तक बने रहे। 


Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana 2023

Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में पानी की कमी को दूर करने के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जलयुक्त शिवार योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे उन्हें पानी के प्रति किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना के माध्यम से राज्य के 5000 गांव को पानी की समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा तथा राज्य के किसानों को भी इस योजना के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी।

Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana के तहत उन गांवों  में सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी जहां सबसे ज्यादा सूखा पड़ता है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत 70000  करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। जिसमे से अभी तक 667 पॉइंट 91 करोड रुपए खर्च हो गए हैं तथा 199.25 करोड़ रुपये अलग से जमा किए गए हैं।इस योजना के माध्यम से नागरिकों को पानी के प्रति बहुत राहत मिलेगी और वह आसानी से अपना जीवन यापन कर सकेगी।

Maharashtra Mukhyamantri Kisan Yojana 

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जलयुक्त शिवार योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामMaharashtra Jalyukt Shivar Yojana
लाभार्थीमहाराष्ट्र के किसान
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी के द्वारा
उद्देश्यइस योजना से पानी की समस्या को दूर किया जाएगा
लाभइस योजना से किसानों को पानी का लाभ मुहैया कराया जाएगा
योजना की शुरू की तिथि26 जनवरी 2015
बजट70,000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mrsac.maharashtra.gov.in/

Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जलयुक्त शिवार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के जिन स्थानों में सबसे ज्यादा सूखा पड़ता है। उन स्थानों तक पानी पहुंचाना है। ताकि उन जगहों के किसानो की फसल की बर्बादी का कारण सुखा ना रहे। इसलिए महाराष्ट्र राज्य सरकार जलयुक्त शिवार योजना के अंतर्गत हर वर्ष 5000 गांव को पानी पहुंचाने का कार्य करेगी।


महाराष्ट्र मुख्यमंत्री जलयुक्त शिवार योजना के तहत होने वाले कार्य

Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana के तहत गांव में बरसाती पानी को जमा करने के लिए सीमेंट कंक्रीट के बांध बनाए गए और नेहरू की खुदाई कर उनकी गहराई बढ़ाई गई तालाबों को और गहरा किया जाएगा। इस योजना में धाराओं को गहरा और चौड़ा करना सीमेंट और मिट्टी के बांधों का निर्माण, नालों पर काम करना और खेत के तालाबों का खुदाई करना शामिल है।

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 

महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना लाभ तथा विशेषताएं

  • Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana का आरंभ 26 जनवरी 2016 को किया गया था।
  • पानी की समस्या के समाधान के लिए परियोजना के तहत जलाशयों के संचालन की व्यवस्था की जाएगी।
  • सरकार ने जलयुक्त शिविर परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 70 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है।
  • महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना के तहत बारिश के पानी को एकत्रित करने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं।
  • यदि जल स्तर बढ़ता है तो पानी केवल बोरवेल और पानी के कंटेनरों में ही उपलब्ध होगा।
  • तालाबों का निर्माण किया जाएगा ताकि पानी की आपूर्ति आसानी से हो सके।
  • महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना पर अब तक करीब 667.91 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
  • और इस योजना के तहत 199.25 करोड़ रुपये अलग से जमा किए गए।
  • इस योजना के तहत राज्य के सभी लोग जो सूखे से पीड़ित हैं उन्हें राहत दी जाएगी।

Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana की पात्रता

  • आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • जलयुक्त शिविर योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत केवल राज्य के किसानों को ही सिंचाई के लिए पानी का लाभ प्रदान किया जाएगा।

महाराष्ट्र जलयुक्त शिवार योजना के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • खेत के कागज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का पता
  • आवेदक का मोबाइल नंबर
  • पैन कार्ड

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना

Maharashtra Jalyukt Shivar Yojana की आवेदन प्रक्रिया

दोस्तों अगर आप महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Jalyukt Shivar Yojana (JSY) का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा आवेदन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाती है। तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से आवश्यक बतायेगे। तो आप हमारे आर्टिकल के संपर्क में रहना।


See also  (रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2023: ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस